Responsive Menu
Add more content here...
June 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • इंटरनेट मीडिया पर UP बोर्ड परीक्षा 2021 का फर्जी कार्यक्रम वायरल, बोर्ड ने किया आगाह

इंटरनेट मीडिया पर UP बोर्ड परीक्षा 2021 का फर्जी कार्यक्रम वायरल, बोर्ड ने किया आगाह

By Nikhil Pal on May 17, 2021
0 607 Views

प्रयागराज-यूपी बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं की एक फर्जी कार्यक्रम व्हाट्सएप पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इसमें पांच जून से परीक्षा कार्यक्रम को देखकर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के होश उड़ गए।वही बोर्ड के सचिव ने इस मैसेज को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभी बोर्ड ने परीक्षा का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 20 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद से प्रदेश के 56 लाख छात्रों को परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार है।

फर्जी है वायरल शेड्यूल-सचिव

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कोविड संक्रमण की स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद जुलाई के पहले हफ्ते तक इंटर की परीक्षा कराने की योजना बना रही है।ऐसे में सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के निदेशक माध्यमिक तथा सचिव यूपी बोर्ड, तत्काल ही एक्शन में आ गए। वायरल मैसेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2021 को पांच से 25 जून के मध्य में सम्पन्न कराने का संदेश है। इसके साथ ही इसमें निर्देश है कि कोविड-19 के नियमों को ध्यान मे रखते हुए परीक्षा करायी जाएगी।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसका खंडन किया और कहा है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2021 की कोई समय सारिणी नहीं जारी हुई है। वायरल शेड्यूल पूरी तरह से फर्जी है।इस वायरल संदेश के बाद एक्शन में आए यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने कहा कि वे इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *