Responsive Menu
Add more content here...
March 20, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कुश्ती में कुश्ती

By Shakti Prakash Shrivastva on January 19, 2023
0 274 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

भारतीय खेलों में कुश्ती एक ऐसा खेल है जिसका संबंध पौराणिक काल से है। लेकिन आज देश के उसी खेल कुश्ती में ही कुश्ती शुरू हो गयी है। देश-विदेश में देश का नाम रोशन करने वाले कुश्ती के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका विरोध अपने ही फेडरेशन और उसके अध्यक्ष से है। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुवाई में हो रहे इस प्रदर्शन में इन पहलवानों ने फ़ेडरेशन के अध्यक्ष और यूपी के क़ैसरगंज, गोंडा से बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसा गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि अध्यक्ष ब्रजभूषण का कहना है कि यदि ऐसे एक भी आरोप सही साबित हो तो फांसी चढ़ा देना। उनके मुताबिक प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। उनकी यह वजह गुस्से में तब्दील हो रही है और इसीलिए वो प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उन्होने किसी उद्योगपति का हाथ होना बताया। इस पूरे घटनाक्रम पर खेल मंत्रालय ने ब्रज भूषण सिंह से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। इस पर सांसद श्री सिंह ने खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से बात कर उनसे अपना पक्ष रख दिया है। इस दौरान प्रदर्शंकारी पहलवानों में से साक्षी मलिक और विनेश पूनिया ने मौनव्रत शुरू कर दिया है। महिला पहलवान विनेश फोगाट वो पहलवान है जिसने लगातार तीन कामनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण पर योन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि नेशनल कैम्प्स में वुमन रेसलर्स का अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह और कोच यौन उत्पीड़न करते हैं। नेशनल कैम्प्स में कुछ कोच तो वुमन रेसलर्स का सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इसकी शिकायत भी की। विनेश ने यह भी कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद फेडरेशन  के अध्यक्ष ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती रही। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो जिम्मेदारी अध्यक्ष ब्रजभूषण पर होगी। हम लोग अपना करियर दांव पर लगाकर यहां धरने पर बैठे हैं। मैं लगभग 10 साल से फेडरेशन से बात करने और अपने मुद्दों को समझाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने कहा है कि जब तक इस समस्या का निदान नहीं हो जाता, तब तक कोई बड़ा पहलवान किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा। पहलवानों के इस विरोध को अब विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भी अपने एजेंडे में ले लिया है। विरोध कर रहे प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से जहाँ दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल मिली और अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने सरकार से गुहार लगाई कि पहलवानों की आवाज सुनी जानी चाहिए। कुल मिलाकर अब कुश्ती में ही कुश्ती शुरू है देखना दिलचस्प होगा कि इसमें लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले फेडरेशन अध्यक्ष सिंह पर क्या कार्रवाई होती है। होती भी है या नहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *