Responsive Menu
Add more content here...
April 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • इल्म की नगरी में कमांडो ट्रेनिंग : देवबंद में बनेगा ATS ट्रेनिंग सेंटर, लगेगी आतंकी गतिविधियों पर लगाम

इल्म की नगरी में कमांडो ट्रेनिंग : देवबंद में बनेगा ATS ट्रेनिंग सेंटर, लगेगी आतंकी गतिविधियों पर लगाम

By Shakti Prakash Shrivastva on August 18, 2021
0 550 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने इस्लामी शिक्षा के केंद्र देवबंद में राज्य का तीसरा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) कमांडो सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सहारनपुर के देवबंद में 2 हजार वर्ग मीटर जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। इस सेंटर में 12 से ज्यादा ATS अफसरों की तैनाती की जाएगी और यहां बड़ी संख्या में ATS कमांडों भी तैयार किए जाएंगे।
देवबंद से पहले लखनऊ और नोएडा में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। लखनऊ में अमौसी और नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यह सेंटर बनाए जा रहे हैं। दोनों जगहों पर जमीन फाइनल हो चुकी है। आर्मी और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी के अफसरों की निगरानी में यहां कमांडो तैयार किए जाएंगे। इन्हें हर वह चीज सिखाई जाएंगी जो आतंकी हमलों के दौरान बचाव-राहत में इस्तेमाल की जाती है। उत्तर प्रदेश में यूं तो कई इलाकों में आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता की खबरे आती हैं। इन खबरों में भी सर्वाधिक गतिविधियां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही चिन्हित हैं। 22 फरवरी-2019 में यूपी एटीएस ने सहारनपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों शाहनवाज तेली और आकिब अहमद मलिक को गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ कि दोनों आतंकियों को पुलवामा हमले की पहले से खबर थी। इससे पहले भी यहां बांग्लादेशी, आईएसआई एजेंट पकड़े जा चुके हैं। सहारनपुर में करीब 8 से ज्यादा बार आतंकी और आईएसआई एजेंटों की गिरफ्तारी हो चुकी है। देवबंद में 300 से ज्यादा मदरसे हैं। दारूल उलूम होने की वजह से देश-दुनिया के स्टूडेंट्स शिक्षा लेने यहां आते हैं। इस्लामी शिक्षा जगत में देवबंद को इल्म की नगरी के रूप में जाना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ समय से इसका नाम कट्‌टरवाद, फतवों और आतंकी गतिविधि से जुड़े लोगों को पनाह देने में जुड़ रहा है। इस वजह से उप्र सरकार ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने का फैसला लिया है। देवबंद के इस कमांडो सेंटर से देवबंद, सहारनपुर, मेरठ तक का एरिया कवर हो सकेगा। मेरठ में भी एटीएस की स्वात टीम पहले से तैनात है। नोएडा और देवबंद में एटीएस के दो कमांडो सेंटर बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पूरा एरिया कवर हो जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *