Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) 21 को : योगी ने कहा कत्तई नहीं होगी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी

ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) 21 को : योगी ने कहा कत्तई नहीं होगी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी

By Shakti Prakash Shrivastva on July 19, 2021
0 483 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। मुस्लिम समुदाय का प्रसिद्ध त्योहार ईद-उल-अज़हा यानि बकरीद इस बार 21 जुलाई को है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होने त्योहार के बाबत सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बकरीद के मौके पर गोवंश सहित किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी कत्तई नहीं होगी। कोरोना प्रोटोकाल का त्योहार के दौरान सख्ती से अनुपालन कराने संबंधी अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर न हो और यह सुनिश्चित किया जाये कि 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्रित न हों।

दिशा-निर्देश में इस बात का भी उल्लेख है कि कुर्बानी या तो चिन्हित स्थानों पर हो या फिर निजी परिसर में किया जाये। कुर्बानी के दौरान स्वछता का विशेष ख्याल रखा जाये। लखनऊ के इमाम ऐशबाग ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी लोगों से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की भी अपील की है। मौलाना ने कुर्बानी के फोटो सोशल मीडिया पर न डालने को कहा है। उन्होंने लोगों से घरों में नमाज अदा करने की अपील की है। इस बार कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *