Responsive Menu
Add more content here...
May 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों के डीएम के साथ पीएम ने की बैठक, हालात का लिया जायजा

कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों के डीएम के साथ पीएम ने की बैठक, हालात का लिया जायजा

By Nikhil Pal on May 18, 2021
0 563 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर जारी है, अब ये महामारी ग्रामीण इलाकों में पैर पसार रही है। इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 46 प्रभावित जिलों के डीएम से सीधे संवाद किया।बैठक में पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग, कंटेनमेंट और वैक्सिनेशन का मंत्र दिया है।साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना से जंग में फील्ड कमांडर बताया।बैठक में बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के जिलाधिकारी शामिल हुए।

टेस्टिंग, कंटेनमेंट और वैक्सिनेशन पर पीएम का फोकस

पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक में कहा, ‘हमारे देश में जितने जिले हैं, उतनी ही अलग-अलग चुनौतियां हैं। एक तरह से हर जिले की अपनी अलग चुनौतियां हैं। आप अपने जिले की चुनौतियों को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए जब आपका जिला जीतता है, तो देश जीतता है। जब आपका जिला कोरोना को हराता है, तो देश कोरोना को हराता है।’पीएम ने कहा, ‘कोरोना की इस दूसरी वेव में, अभी ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में हमें बहुत ध्यान देना है।’ जरूरी सेवाओं को लेकर पीएम ने कहा, ‘कोविड के अलावा आपको अपने जिले के हर एक नागरिक की ‘ईज ऑफ लिविंग’ का भी ध्यान रखना है।’उन्होंने इस दौरान वायरस के खिलाफ लड़ने के हथियारों और टेस्टिंग, ट्रैकिंग के फॉर्मूले का जिक्र किया।पीएम ने कहा कि हमारे हथियार हैं- लोकल कंटेनमेंट जोन, आक्रामक जांच और लोगों तक सही और पूरी जानकारी।’ साथ ही उन्होंने टेस्टिंग ट्रैकिंग, ट्रीटमेट और कोविड व्यवहार पर लगातार बल देते रहने को जरूरी बताया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *