Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • केजरीवाल के बयान पर सिंगापुर सरकार खफा, जयशंकर बोले-दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ सकता है असर

केजरीवाल के बयान पर सिंगापुर सरकार खफा, जयशंकर बोले-दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ सकता है असर

By Nikhil Pal on May 19, 2021
0 383 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने वाले बयान पर सिंगापुर सरकार ने आपत्ति जताई है। सिंगापुर सरकार ने भारतीय हाईकमिश्नर को तलब कर केजरीवाल के बयान पर नाराजगी जताई। इससे पहले बुधवार को भारत में मौजूद सिंगापुर के दूतावास की ओर से भी अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर जवाब दिया गया, जिसमें कहा गया कि सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए जाने की बात सरासर गलत है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने जताई आपत्ति

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सिंगापुर ने कोरोना काल में हमारी काफी मदद की है और सरकार हमेशा हमारे साथ खड़ी रही है। जयशंकर ने कहा कि केजरीवाल देश पर तो कुछ नहीं बोलते नहीं वे विदेशों पर जल्द ही बयान दे देते हैं ।नेताओं को ऐसे बयानों से बचना चाहिए इससे दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ सकता है। सिंगापुर ने कठिन समय में भारत को ऑक्सीजन भिजवाई थी यह भूलना नहीं चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि सिंगापुर के साथ समस्त हवाई सेवाओं को तत्काल रद्द किया जाए क्योंकि वहां सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट में आशंका जताई कि वायरस का यह नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *