Responsive Menu
Add more content here...
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • 26 मार्च से पीएम मोदी का दो दिवसीय बांग्लादेश दौरा, सैन्य सहयोग मजबूत करने पर भी होगा जोर

26 मार्च से पीएम मोदी का दो दिवसीय बांग्लादेश दौरा, सैन्य सहयोग मजबूत करने पर भी होगा जोर

By Nikhil Pal on March 25, 2021
0 560 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च से बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं। उनके आने से पहले बांग्लादेश में तमाम तरह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बांग्लादेश ने दो मंदिरों को नए सिरे से सजाया है।अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इन मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। बांग्लादेश की आजादी की 50वीं सालगिरह के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी भाग लेंगे।

सैन्य सहयोग को लेकर खास तौर पर होगी चर्चा

मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में सैन्य सहयोग को लेकर खास तौर पर चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच कनेक्टिविटी परियोजनाओं और ऊर्जा सहयोग के कुछ प्रस्तावों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।गुरुवार को पीएम मोदी ने एक बयान जारी किया है, जो बताता है कि भारत सरकार इस यात्रा को कितना महत्व दे रही है। मोदी ने लिखा है, मैं पीएम शेख हसीना के आमंत्रण पर 26-27 मार्च, 2021 को बांग्लादेश यात्रा पर जा रहा हूं। मैं खुश हूं कि कोविड-19 महामारी के बाद पहली विदेश यात्रा पर किसी पड़ोसी देश जा रहा हूं। शुक्रवार को मैं बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लूंगा।पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान 27 मार्च को जशोरेश्वरी काली मंदिर भी जाएंगे और वहां श्रद्धासुमन चढाएंगे। इस मंदिर को हिंदू समाज में काफी अहम माना गया है। इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *