Responsive Menu
Add more content here...
November 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बीजेपी पर अखिलेश का शायराना वार

By Shakti Prakash Shrivastva on November 21, 2024
0 447 Views

                                                                          शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

सियासत में यूँ तो हर चीज जायज है। यहाँ पक्ष का जायज और विपक्ष का हर कुछ नजायज माने जाने का चलन है। यही वजह है कि किसी दल का मुखिया या बड़ा नेता कोई बात कहता है तो उस बात को उस दल का विचार मान लिया जाता है। लेकिन वहीं विपक्ष उस बात से हरसंभव नाइत्तफाकी दर्शाता है। एक दूसरे दल के नेताओं की जुबानी जंग भी कुछ इसी आधार पर होती है। खासकर ऐसी जंग चुनावों में अधिक दिखती है। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में हालांकि मतदान सम्पन्न हो चुका है। लेकिन इसमें भी चुनाव प्रचार के दौरान ये सब खूब दिखा। मतदान के दूसरे दिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। एक्स पर पोस्ट किया हुआ उनका भड़ास भी सामान्य नहीं बल्कि शयराना था। उन्होंने पुलिसिया जुल्म के खिलाफ पुलिस पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में, पत्थर दे दिए हिफाजत करने वालों के हाथों में’। इन पंक्तियों के साथ उन्होंने पुलिस कर्मियों की एक फोटो भी शेयर की है।

इस उपचुनाव में कई सीटों पर मतदान के दिन पुलिसकर्मियों का रवैया सवालों के घेरे में रहा। कई जगह इलाकाई लोगों ने आरोप लगाए कि पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाकर मतदान में अवरोध पैदा कर रही है। आरोप यहाँ तक लगा कि लोगों को जबरिया बिना वोट डाले ही लौटाया जा रहा है। कानपुर की सीसामऊ सीट पर विवाद कुछ अधिक ही हुए। यहाँ कुछ जगहों पर फर्जी वोटिंग कराने के नाम पर रोकटोक की गई। बीजेपी और सपा के नेताओं से भी चुनाव अधिकारियों से झड़पें हुईं। कुछ लोगों को शांति व्यवस्था की बहाली के लिए हिरासत में भी लिया गया।

कानपुर के सीसामऊ के अलावा मीरापुर में भी मतदान के दौरान ककरौली में खूब हंगामा हुआ। मतदान से रोके जाने का आरोप लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों ने मोरना-जानसठ मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो कुछ युवकों ने पथराव कर दिया था।

स्थिति को काबू में करने के प्रयास में इस जगह पर ही इलाकाई एसओ राजीव शर्मा, हेड कांस्टेबल विक्रांत, सिपाही शैलेंद्र भाटी और नवीन घायल हो गए थे। एहतियातन पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। यही पर एसओ का महिला मतदाताओं की ओर पिस्टल तानते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसी वायरल वीडियो को देख अखिलेश यादव ने शायराना विरोध जताया था।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *