Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • हरियाणा : चुनाव प्रचार में दिखी योगी की सियासी परिपक्वता !

हरियाणा : चुनाव प्रचार में दिखी योगी की सियासी परिपक्वता !

By Shakti Prakash Shrivastva on September 22, 2024
0 376 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वहाँ चुनावी सरगर्मियाँ खासकर नेताओं की रैलियाँ बढ़ गई है। सभी सियासी दलों के स्टार प्रचारक भी प्रत्याशियों के प्रचार में उतर गए हैं। इनमें बीजेपी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक है। योगी की प्राथमिकता में इन दिनों हरियाणा चुनाव प्रचार भी अहम हो गया है। लेकिन इस बार के चुनाव प्रचार में योगी द्वारा दिए जा रहे भाषण इस बात की तसदीक कर रहे है कि अब वो पहले की मुकाबले सियासी तौर पर अधिक परिपक्व हो गए हैं। जैसे हरियाणा भले ही जाट और गैर जाट की सियासत के लिए प्रसिद्ध है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में यहाँ के मतदाताओं ने यह भ्रम पूरी तरह तोड़ दिया था। कुरुक्षेत्र जैसे जाट बाहुल्य इलाके में भी प्रतिष्ठित जाट सियासत के धुरंधर अभय चौटाला को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। लेकिन योगी आदित्यनाथ को इसके बावजूद लग रहा है कि यहाँ अभी भी कम से कम इस चुनाव में छोटे-छोटे जाति-धर्म-क्षेत्र आधारित कुनबे का बोलबाला रहने वाला है। यही वजह है कि उन्होंने सोनीपत और करनाल के असंध विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए मतदाताओं को एकजुट रहने की हिदायत दी। यहाँ तक कहा कि कांग्रेस हमेशा बांटने का काम करती है। इसलिए इससे सावधान रहना है क्योंकि बटोगे तो कटोगे। हमें ना बटना है और ना ही कटना है। योगी का यह कहना ही उनकी सियासी दूरदर्शिता को दिखाता है। क्योंकि सियासत में जनता की नब्ज को समझना ही राजनेता की सबसे बड़ी सफलता है। उन्हे ये लगता है कि सियासी आँकड़े भले इसकी चुगली न कर रहे हों लेकिन उनकी समझ और परिपक्वता की मुताबिक ऐसा चुनाव में होने जा रहा है।

रविवार को योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में थे। पहले योगी ने सोनीपत में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे उसके बाद करनाल के असंध में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में जनसभा को संबोधित किया। असंध की अनाज मंडी में बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र राणा के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। यह पार्टी बांटने का काम करती है। अब अगर बटोगे तो कटोगे। इसलिए इस बार हमें ना तो बंटना है और ना ही कटना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तरह कांग्रेस का अब सिर्फ ढांचा ही बचा है, बस आखरी धक्का लगाने की जरूरत है। यह तभी होगा जब हम एक रहेंगे। सिख समुदाय की बहुलता को देखते हुए उन्होंने 1984 के दंगों को भी याद कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिखों की दुश्मन है। ऐसे में यह तो समय बताएगा कि योगी का यह सियासी पूर्वानुमान कितना सही साबित होता ही लेकिन इतना जरूर लगा कि योगी की सियासी परिपक्वता बढ़ी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *