Responsive Menu
Add more content here...
February 8, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • महिला सशक्तिकरण : दुल्हन ने पढ़वाया दूल्हे से अखबार, न पढ़ पाने पर लौटाई बारात

महिला सशक्तिकरण : दुल्हन ने पढ़वाया दूल्हे से अखबार, न पढ़ पाने पर लौटाई बारात

By Shakti Prakash Shrivastva on June 25, 2021
0 306 Views

औरैया, (संवाददाता)। सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान का ही असर है जो आज दुल्हनें नकारा दूल्हों को दरवाजे से बारात वापस ले जाने को मजबूर कर दे रही हैं। खासकर उत्तर प्रदेश में आजकल इस तरह की बहुत घटनाएं सामने आ रही है। अभी औरैया जिले की ही घटना है जहां दुल्हन ने दूल्हे से पढ़वाया हिन्दी अखबार और न पढ़ पाने पर लौटाई बारात और दर्ज किया मुकदमा।
औरैया के अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम नाम के युवक से तय की। 20 जून को शिवम बारात लेकर अर्चना के घर पहुंचा। उसे उस समय तक नही मालूम था कि जिस गाजे बाजे, शोर-शराबे के साथ वो बारात लाया है उसे अभी सन्नाटे मे वापस भी ले जाना पड़ेगा। शिवम की नजर कमजोर थी जिसके लिए वो चश्मा लगाता था। लेकिन यह बात उसके घर वालों ने लड़की वालों से नहीं बताया था। बारात आने पर लड़की वालों को कुछ देर बाद शक हुआ कि शिवम की नजरें काफी कमजोर हैं। बात दुल्हन तक पहुंची फिर क्या था दुल्हन ने दूल्हे से पढ़वाया हिंदी का अखबार। शिवम ने पढ़ने की कोशिश तो की लेकिन पढ़ नहीं पाया। फिर क्या था दुल्हन ने शादी न करने का निर्णय ले लिया और छलने का आरोप लगाते हुए बारात दरवाजे से वापस लौटा दी।  इतना ही नहीं दुल्हन के परिवार ने न केवल बारात बैरंग लौटाई बल्कि लड़के वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर भी लिखा दी। ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों और हुई थी जिसमें दुल्हन ने दूल्हे से 2 का पहाड़ा पढ़वाया था और न पढ़ पाने पर बारात वापस लौटवा दी थी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *