Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • BJP के छोटे नेता छोटा और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं : अखिलेश यादव

BJP के छोटे नेता छोटा और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं : अखिलेश यादव

By Shakti Prakash Shrivastva on February 21, 2022
0 406 Views

हरदोई, (संवाददाता)। बीजेपी के छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। ये बाते सोमवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा में भाजपा पर जमकर तंज कसते हुए कहा। संडीला में आयोजित इस सभा में अखिलेश ने कहा कि  बीजेपी के लोग सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं। उनके छोटे नेता छोटा और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। भारी भीड़ की मौजूदगी से उत्साहित अखिलेश ने कहा कि संडीला वाले जब इतना अच्छा लड्डू बना सकते हैं, तो सपा की सरकार क्यों नहीं बना सकते। इस मौके पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होने सुभासपा कोटे की सीट के प्रत्याशी को जनता के लिए संडीला में विकल्प बताया। गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी के समर्थन में उयाह जनसभा इमलियाबाग में आयोजित की गयी थी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को जनता पसंद नहीं कर रही, जबकि कांग्रेस और बसपा लड़ाई से बाहर है।उन्होने यह भी कहा कि सपा सत्ता में आई तो संडीला को औद्योगिक क्षेत्र बना देंगे। यहां प्रशिक्षण स्कूल भी खोला जाएगा। जहां से प्रशिक्षण लेकर युवा नौकरियां पाएंगे। बीजेपी पर तंज़ कसते अखिलेश ने उपस्थित जनता से सवाल किया कि क्या किसानों की आय दुगनी हुई है। कहा कि डीएपी महंगी हो गई, डीजल-पेट्रोल के दाम दोगुने हुए हैं, जबकि महंगाई आसमान पर है। कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो जल्द ही डीजल-पेट्रोल 200 रुपये लीटर बिकने लगेगा। अखिलेश ने कहा कि यदि गठबंधन की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को मुफ्त सिंचाई मिलेगी। खाद मुफ्त में दी जाएगी। अखिलेश बोले कि खाली पड़े 11 लाख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। गोशाला में गायें भूखों मर रही हैं। जिन्हें पहले 500 रुपये पेंशन मिलती थी, उन्हें 1500 रुपये पेंशन दी जाएगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। साथ ही प्रदेश में आईटी कालेजों की स्थापना की जाएगी। अस्पतालों को अच्छा बनाया जाएगा और मरीजों को नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं। बसपा और कांग्रेस लड़ाई में नहीं है, केवल भाजपा से मुकाबला है। उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर सुनील अर्कवंशी को वोट देने की अपील की।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *