Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35614 नए केस,208 लोगों की हुई मौत,संख्या में आई कमी

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35614 नए केस,208 लोगों की हुई मौत,संख्या में आई कमी

By Nikhil Pal on April 25, 2021
0 238 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें नए संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35614 नए केस सामने आए जबकि 208 मरीजों की इस खतरनाक वायरस ने जान ले ली। यह संख्या शनिवार की 223 से कम है। प्रदेश में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11165 हो गई है, कल तक यह 10959 थी। प्रदेश में आज सर्वाधिक 19 मौत कानपुर में हुई है। इसके अलावा वाराणसी में 15, लखनऊ में 14, गौतमबुद्धनगर में 11 और प्रयागराज व गाजियाबाद में दस-दस लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है।

लखनऊ में मिले सर्वाधिक मरीज

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में जो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें भी नए संक्रमितों की संख्या कल से कम हो गई है। अब उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार कुछ कम होती सी नजर नहीं आ रही है। सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,614 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को यह आंकड़ा 38055 था। वहीं 24 घंटे में 25,633 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कल 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए थे। अब तक प्रदेश में इसके कहर से उबरने वालों की संख्या 7.77 लाख के पार हो गई है।प्रदेश में बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 5187 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर एक्टिव केस 52028 है। इसके कहर से लखनऊ से बीते 24 घंटे में 6247 लोग ठीक भी हुए हैं। लखनऊ के बाद कानपुर में 2153, वाराणसी में 2057, प्रयागराज में 1395, गौतमबुद्धनगर में 1310, बरेली में 1084, झांसी में 1021, लखीमपुर खीरी में 805, गाजियाबाद में 714, मुजफ्फरनगर में 660, गाजीपुर में 620, मुरादाबाद में 607, जौनपुर में 569, सुल्तानपुर में 568, शाहजहांपुर में 566,सहारनपुर में 558 और बिजनौर में 537 नए संक्रमित केस मिले हैं।अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कहा कि कल से प्रदेश में आज करीब 2,500 मामले कम आए हैं और टेस्ट की संख्या भी बढ़ी है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,97,616 है। अब तक कुल 11,165 लोगों की मृत्यु हुई है। कल तक यह संख्या 10959 थी। प्रदेश में 2,29,578 सैंपल की जांच की गई।वही प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम भी जारी है।अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इसके साथ ही इनमें से 19,97,363 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *