Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • जल्द ही पुलिस कब्जे में होंगे गुडू मुस्लिम और अतीक की पत्नी !

जल्द ही पुलिस कब्जे में होंगे गुडू मुस्लिम और अतीक की पत्नी !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 5, 2023
0 514 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                        प्रयागराज शूटआउट के लोमहर्षक वारदात को हुए आज लगभग आठ महीने बीतने को है। लेकिन उस शूटआउट में चिन्हित शूटरों और उसके सहयोगियों में इनकाउंटर में मारे गए गिने-चुने अपराधियों को छोड़ दें तो अधिकांश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनमें मौका ए वारदात पर बेखौफ बम बरसाने वाला  पाँच लाख का इनामिया गुड्डू मुस्लिम, साबिर सहित पचास हजार की इनामिया और माफिया डान अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन सरीखे सहयोगी शामिल हैं। लेकिन जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को इस बात का भरोसा है कि बहुत जल्द शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम उसके गिरफ्त में होंगे। सूत्रों पर यकीन करें तो पुलिस की पकड़ में या तो ये दोनों आ चुके हैं या इनकी पुख्ता लोकेशन आदि की जानकारी पुलिस को हो गई है। पिछले दिनों पकड़ा गया सद्दाम इसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में साबित हुआ है। सद्दाम माफिया अतीक अहमद के माफिया भाई अशरफ का साला है। इसके ऊपर आरोप है कि वो जेल में बंद जीजा अशरफ के लिए काम करता था। बरेली जेल में अशरफ की बंदी के समय वो बरेली में किराये के मकान में रहता था। अंधाधुंध पैसे खर्च कर उसने जेल स्टाफ में इतना दखल बना लिया था कि जेल में मनमाफिक जो चाहता करा लेता था। अशरफ के लिए बाहर से खाने के इंतजमात के अलावा बाहर से आने वाले कारोबारियों की जेल में मुलाकात आदि की भी जिम्मेदारी सद्दाम की ही थी। इसी ने शूटआउट के पहले उमेश पाल के शूटरों समेत अतीक के गुर्गों आदि की मुलाकात जेल में अशरफ से कराई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। सद्दाम को अभी हाल में ही एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते है कि गिरफ़्तारी के बाद हुई पूछताछ में एसटीएफ के सामने सद्दाम ने कुछ अहम राज उगले हैं। उसने बरेली जेल के बंदीरक्षक शिवहरि अवस्थी व अन्य लोगों के नाम लिए जिनकी मदद से वो अशरफ तक रसद व अन्य सामग्री भिजवाता था। एवज में सद्दाम उसे मोटी रकम पहुंचाता था।

सद्दाम के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा प्रयागराज निवासी गुड्डू मुस्लिम और अरमान के नाम भी बाद में इस मुकदमे में खोले गए थे। इसी के जरिए जांच टीम को गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता आदि के बारे में अहम सुराग मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि जल्द ही ये दोनों लखटकिया इनामिया पुलिस के चंगुल में होंगे।   सद्दाम से मिले इनपुट से उत्साहित पुलिस टीम ने अब नए सिरे से फरार चल रहे शूटआउट के आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ के अलावा बरेली एसटीएफ की टीम भी लगातार आपस में संपर्क बनाए हुए है। ऐसे में अब इंतजार ये है कि कबतक पुलिस के माध्यम से शाइस्ता परवीन और गुड्डू की गिरफ़्तारी की सूचना मिलती है। हालांकि पुलिस की इस समय पहली प्राथमिकता इन दोनों की गिरफ़्तारी है। लेकिन इसके बाद पुलिस फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपनी मुहिम और तेज करेगी।  उसे यकीन है कि जल्द ही वो भी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *