Responsive Menu
Add more content here...
February 7, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मैनपुरी उपचुनाव : जानिए शिवपाल का मास्टर स्ट्रोक

मैनपुरी उपचुनाव : जानिए शिवपाल का मास्टर स्ट्रोक

By Shakti Prakash Shrivastva on December 2, 2022
0 224 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

        मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचारी सर्गर्मियां इन दिनों अपने चरम पर है। हर पार्टियों के दिग्गज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के एक-एक विधानसभा क्षेत्र को मथने में लगे हैं। हर कोई एक-एक मतदाता को अपने पाले में कर लेना चाहता है। चूंकि यह लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में जाना जाता रहा है। इसलिए यहाँ का जमीनी माहौल बीजेपी की अपेक्षा सपा के लिए माकूल है। माना जा रहा कि यहाँ के परिणाम पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी से उपजी सहानुभूति भी रंग दिखाएगी। इसी रंग में पूरे क्षेत्र को रंगने के लिए  समूचा यादव कुनबा ताल ठोंक के मैदान में उतर गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश से पिछले छः सालों से रिश्ते तल्ख होने के बाद पहली बार शिवपाल यादव भी पूरे मनोयोग से ये सीट अपने परिवार के पास रखने के हर संभव प्रयास करते दिख रहे हैं।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि शिवपाल का जो रवैया अब दिख रहा है उससे लगता है कि अब अखिलेश और उनके बीच रिश्तों पर जमी बर्फ हद तक पिघल चुकी है। ऐसा उनके और पार्टी दोनों के लिए ही शुभ है। नेताजी की राजनीतिक शैली को बहुत नजदीक से देखने की वजह से उनमें लोगों को भावनात्मक रूप से नजदीक लाने का हुनर अन्य की अपेक्षा अधिक है। इसके लिए बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने इस बाबत एक मास्टर स्ट्रोक ठोक दिया। नेताजी के नाम से मुलायम सिंह यादव अपनों के साथ-साथ विरोधियों में ख्यातिनाम थे लिहाजा शिवपाल ने भरी सभा में लोगों से अखिलेश यादव को छोटे नेताजी के नाम से पुकारने का आह्वान कर डाला। उपस्थित जनसमूह ने भी उनके इस स्ट्रोक को जिंदाबाद के नारे के साथ स्वीकार किया। चाचा के इस भावनात्मक उद्बोधन से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी भाव विह्वल हो उठे। शिवपाल के इस मास्टर स्ट्रोक का असर जहां यादव कुनबे की मजबूती देने में दिखेगा वहीं मैनपुरी चुनाव में मतदान कर रहे मतदाताओं के मन-मस्तिष्क पर भी छाप अवश्य छोड़ेगा। शिवपाल इस बार खुलकर डिंपल के समर्थन में न केवल उतर गए हैं बल्कि जीत के लिए हर ज़ोर आजमाइश भी कर रहे हैं। अब प्रचार के दौरान बीजेपी के आक्रमण का जवाब अखिलेश और शिवपाल दोनों मिलकर मजबूती से दे रहे हैं। शिवपाल ने अखिलेश को छोटे नेताजी का नाम देकर इटावा और मैनपुरी की बेल्ट में फिर से जान फूंकने की कोशिश की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शिवपाल का छोटे नेताजी का खिताब देने वाला मास्टर स्ट्रोक क्या गुल खिलाता है और लोगों की जुबान पर कितना चढ़ पाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *