Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • पश्चिम बंगाल में 30 मई तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी

पश्चिम बंगाल में 30 मई तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी

By Nikhil Pal on May 15, 2021
0 537 Views

कोलकाता(एजेंसी)- पश्चिम बंगाल में रविवार से संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है।रविवार से बंगाल में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा।कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में 15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। राज्य में 16 मई की सुबह 6 बजे से 30 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को ही अनुमति रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज से लेकर मेट्रो और बस सेवाओं को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है।

आवश्यक सेवाओं को अनुमति

बंगाल के मुख्य सचिव ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा, ’16 मई से राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद करेंगे सिर्फ इमर्जेंसी सेवाओं की इजाजत रहेगी। अंतर्राज्यीय बस सेवा, मेट्रो, फेरी सर्विस, जिम, सिनेमा हॉल, सलून, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। रिटेल शॉप सुबह सात बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान लोग जरूरी सामान की खरीदारी कर सकेंगे।’मुख्य सचिव के अनुसार, ‘शिक्षण, सांस्कृतिक, प्रशासनिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजन पर रोक रहेगी। शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। प्राइवेट गाड़ियों का आवागमन, टैक्सी, ऑटो सेवा भी 30 मई तक सस्पेंड रहेगा।’पश्चिम बंगाल में कोरोना के रेकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां एक दिन में सर्वाधिक 20,846 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 10,94,802 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई है। राज्य में गुरुवार से 19,131 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *