Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • मेदान्ता, अपोलो और सहारा अस्पताल को कोविड प्रभारी की नोटिस, नहीं चलेगी मनमर्जी

मेदान्ता, अपोलो और सहारा अस्पताल को कोविड प्रभारी की नोटिस, नहीं चलेगी मनमर्जी

By Shakti Prakash Shrivastva on May 25, 2021
0 687 Views

लखनऊ, (ब्यूरो)। राजधानी के मेदान्ता, अपोलो और सहारा जैसे  बड़े निजी अस्पतालों द्वारा कोविड मरीजो की भर्ती में लापरवाही बरतने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की अवहेलना करना भारी पड़ सकता है। इस संबंध में लखनऊ की कोविड प्रभारी IAS रोशन जैकब ने आज इन अस्पतालों को सख्त निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है।

लापरवाही पर दर्ज होगा एपेडमिक एक्ट में प्राथमिकी

कोविड प्रभारी की मुताबिक ये अस्पताल पोर्टल पर नहीं बता रहे थे उपलब्ध बेडो की सही संख्या, कमांड सेंटर के फोन का जवाब भी नहीं दे रहे थे। अपनी मनमर्जी तरीके से भर्ती कर रहे थे मरीज। हिदायत देते हुए नोटिस में कहा गया है कि अब यदि कोविड मरीजों को भर्ती में लापरवाही की तो दर्ज करेंगे एपिडेमिक एक्ट में प्रथिमिकी।

निर्देशों का अनुपालन करना होगा

नोटिस में अस्पतालों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अब वे अस्पताल में उपलब्ध बेडों की संख्या सही-सही दर्शाए, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम कमांड सेंटर के फोन पर तुरंत जवाब दें साथ ही सुबह और शाम दोनों समय बेडों की संख्या को पोर्टल पर दर्शाना अनिवार्य करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *