Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • देश में कोरोना का तांडव जारी, 24 घंटे में 2 लाख 17 हजार से अधिक लोग संक्रमित, 1185 लोगों की मौत

देश में कोरोना का तांडव जारी, 24 घंटे में 2 लाख 17 हजार से अधिक लोग संक्रमित, 1185 लोगों की मौत

By Nikhil Pal on April 16, 2021
0 460 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है।बीते 2 सप्ताह में कोरोना इतना विकराल हो गया जितने पहले कभी नहीं था। इस बाबत राज्य सरकारों द्वारा तमाम तरह के उपाय अपनाएं जा रहे हैं।कहीं वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू का सहारा लिया जा रहा है।बावजूद इसके आज कोरोना 2 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है।

लगातार बढ़ रहे हैं आंकड़े

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर बीते 24 घंटे के आंकड़े को जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,17,353 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं 1,18,302 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं 1 दिन में कुल 1,185 लोगों के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई है।अगर कोरोना के कुल आंकड़ों की बात करें तो अबतक कुल 1,42,91,917 लोग संक्रमित हो चुके हैं।1,25,47,866 लोगों का इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वर्तमान में कोरोना के 15,69,743 एक्टिव मामले हैं, वहीं अबतक कुल 1,74,308 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान के तहत अबतक कुल 11,72,23,509 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *