Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • राज्यसभा चुनाव : बीसपी के सतीश मिश्र और कांग्रेस के कपिल सिब्बल होंगे बाहर, चुनाव 10 जून को

राज्यसभा चुनाव : बीसपी के सतीश मिश्र और कांग्रेस के कपिल सिब्बल होंगे बाहर, चुनाव 10 जून को

By Shakti Prakash Shrivastva on May 12, 2022
0 178 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में राज्य सभा चुनाव की दुदुंभी बज चुकी है। प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ल की मुताबिक चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी होगी। मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। गुरुवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 10 जून को होगा। इसके लिए नामांकन पत्र 24 से 31 मई तक दाखिल किए जाएंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 जून तक नाम वापस ले सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। जानकारों के मुताबिक एक सीट के लिए 36 विधायकों को वोट चाहिए। संख्या बल की मुताबिक बीजेपी गठबंधन के कुल 273 विधायकों की संख्या की वजह से 7 और सपा के 125 विधायक संख्या से 3 उम्मीदवारों की जीत तो पक्की है। इस तरह 11 में से 10 का वारा-न्यारा तो ऐसे हो गया। शेष बचे 1 सीट को लेकर घमासान होना तय है। इसी में पार्टियों में सेंधमारी होगी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो, कांग्रेस के दो, बसपा के एक विधायक होने की वजह से इन्हे तो कोई सीट मिलनी नही है। लिहाजा कांग्रेस और बसपा का किसी दल से गठबंधन न होने की वजह से इनके 4 जुलाई को निवर्तमान होने वाले सदस्य बसपा के सतीश चंद्र मिश्र और कांग्रेस के कपिल सिब्बल राज्यसभा से बाहर हो जाएंगे।  जनसत्ता दल के दो विधायकों के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इनका समर्थन बीजेपी को मिल सकता है। निर्वाचन आयोग की मुताबिक भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, सुरेंद्र सिंह नागर, संजय सेठ और जय प्रकाश निषाद का कार्यकाल समाप्त होना है वहीं सपा के रेवती रमण सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और सुखराम सिंह यादव, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, अशोक सिद्धार्थ और कांग्रेस के कपिल सिब्बल का भी कार्यकाल भी 4 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। राज्यसभा में यूपी की 31 सीटें है। इनमें से अभी भाजपा के 22, सपा के पांच, बसपा के तीन और कांग्रेस के एक सदस्य है। इस चुनाव के बाद भाजपा की सदस्य संख्या 22 से बढ़कर 24 से 25 तक हो जाएगी। जबकि सपा की सदस्य संख्या 5 बरकरार रहेगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *