Responsive Menu
Add more content here...
June 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • यूपी में 1 से 12वीं के स्कूल-कॉलेज अब 30 अप्रैल तक बंद,मास्क न लगाने वालों पर लगेगा तत्काल जुर्माना

यूपी में 1 से 12वीं के स्कूल-कॉलेज अब 30 अप्रैल तक बंद,मास्क न लगाने वालों पर लगेगा तत्काल जुर्माना

By Nikhil Pal on April 11, 2021
0 544 Views

लखनऊ-यूपी में शनिवार को 12 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब राज्य सरकार ने भीड़भाड़ को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस बीच स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की मियाद बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।इससे पहले 12वीं कक्षा तक के स्कूल-कॉलेज 15 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था। अब ये मियाद 15 दिन और बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। इ अवधि के दौरान कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। हालांकि पहले से तय परीक्षाओं को नहीं टालने का फैसला लिया गया है। टीचिंग स्टाफ को जरूरी कामकाज के लिए स्कूल-कॉलेज बुलाया जा सकेगा। इन सबके बीच 8 मई से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

पहले से तय परीक्षाएं होंगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च सतरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री, मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निगरानी समितियों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम काहर जगह पर प्रयोग अनिवार्य करने का निर्देश दिया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के साथ मास्क न लगाने वाले लोगों पर विधिसम्मत तत्काल जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते दौर में भी लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों में 30 अप्रैल तक पठन-पाठन स्थगित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कहा कि इस दौरान हर जिले में कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। इस अवधि में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं हो सकती हैं और आवश्यकता के अनुरूप शिक्षक व अन्य स्टाफ आ सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए टेस्ट, ट्रेस व ट्रीट के मंत्र को आत्मसात कर कार्य किया जाना चाहिए। प्रतिदिन न्यूनतम एक लाख आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाएं। सभी सरकारी तथा निजी टेस्टिंग लैब पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। टेस्टिंग में देरी स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ कोविड चिकित्सालयों में चिकित्सा कर्मियों, औषधियों, मेडिकल उपकरणों व बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखी जाए। जिलों में लेवल-2 और लेवल-3 के बेड्स बढ़ाए जाएं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक केस मिल रहे हैं, अथवा जहां कुल एक्टिव केस की संख्या 500 से अधिक है, वहां रात्रि नौ बजे से प्रात: 6:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *