Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • तूफान ‘टाक्टे’ के चलते समुद्र में चट्टान से टकराया जहाज, 80 हजार लीटर डीजल के टैंक से रिसाव जारी
May 29, 2021

तूफान ‘टाक्टे’ के चलते समुद्र में चट्टान से टकराया जहाज, 80 हजार लीटर डीजल के टैंक से रिसाव जारी

मुंबई, (ब्यूरो)। महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान ‘टाक्टे’ की वजह से एक जहाज समुंद्र में चट्टान से टकरा गया है। टकराने से जहाज के डीजल टैंक में छेद हो गया है जहां से तेल का रिसाव हो रहा है। जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है। ये जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में समंदर किनारे फंसा हुआ है। ये जहाज साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर अलीबाग से निकला था, लेकिन तूफान ‘टाक्टे’ की चपेट में आने के बाद ये जहाज पत्थरों से टकरा गया।

डीजल रिसने से जीवजंतुओं को हो सकता है नुकसान

पालघर जिले के समुद्री इलाके में कई बड़े-बड़े पत्थर हैं। ‘टाक्टे’ तूफान के बाद जहाज समान लेकर जा रहा था। इसी दौरान जहाज चट्टान से टकरा गया। जहाज के कई टुकड़े समंदर में बहते हुए नज़र आए हैं। जहाज से होने वाले डीजल के रिसाव से जीव-जंतुओं को नुकसान हो सकता है।

‘टाक्टे’ तूफान में एक जहाज डूबने से 70 लोगों की हुई है मौत

तूफान ‘टाक्टे’ की वजह से अभी पिछले दिनों अरब सागर में मुंबई के पास एक शिप बार्ज P 305 डूब गया था। इसमें 70 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग लापता हैं। नेवी और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की अभी भी तलाश कर रही है। इस मामले में शिप के कैप्टन पर मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस शिप के कैप्टन, इंजीनियर और अन्य अधिकारियों की भी तलाश कर रही है। पिछले दिनों आए टाक्टे तूफान में अभी तक 193 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *