Responsive Menu
Add more content here...
January 16, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • अगले माह बढ़ेगा विमान किराया, रांची से दिल्ली 499 रुपया बढ़ने का अनुमान

अगले माह बढ़ेगा विमान किराया, रांची से दिल्ली 499 रुपया बढ़ने का अनुमान

By Shakti Prakash Shrivastva on May 30, 2021
0 309 Views

रांची, (संवाददाता)। कोरोना काल में यात्रियों की संख्या में कमी के चलते आर्थिक नुकसान झेल रही विमानन कंपनियों ने अपने किराया में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। इस तरह वो अपने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने के मूड में हैं। विमान यात्रियों को अब अगले महीने से सफर के लिए पहले की तुलना में 13 से 16 फीसद तक अधिक भुगतान करना होगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इस संदर्भ में निर्देश भी जारी कर दिया है।

मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की मुताबिक 40 मिनट की दूरी वाले शहरों को 13 फीसदी और 40 से 60 मिनट की दूरी वाले शहरों का किराया 16 फीसदी अतिरिक्त देना होगा। अब रांची से दिल्ली का सफर करने वाले एकोनॉमी क्लास के विमान यात्रियों को 499 से 500 रुपये अतिरिक्त देना होगा। सामान्यतः रांची से दिल्ली का किराया विभिन्न विमान कंपनियों में 3,842 से 4,557 के आसपास रहता है। वहीं रांची से पटना के लिए विमान कराया 7,314 से 3,429 रुपये के करीब होता हैं। इस एवज में यात्रियों को लगभग 445 रुपये अतिरिक्त किराया का भुगतान करना होगा। इसके अलावा रांची-मुंबई का किराया 5,742 से 3,114 से ज्यादा होता है। इसमें करीब 404 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। रांची-कोलकाता का किराया सात हजार से लेकर 2,447 तक होता है। अब यात्रियों को कोलकाता के लिए 16 फीसदी के हिसाब से करीब 527 रुपये भुगतान करना होगा। अब रांची से दिल्ली, मुंबई, पटना, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, वाराणसी सहित अन्य जगहों के लिए विमानों में सैर के लिए प्रति व्यक्ति को चार सौ से छह सौ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *