Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कोरोना की वजह से यूपी में संडे लॉकडाउन,सड़कों पर पसरा सन्नाटा

By Nikhil Pal on April 18, 2021
0 221 Views

लखनऊ-पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए नाइट कर्फ्यू, वीकेंड कर्फ्यू, जैसे नियम बनाए हैं। उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने 15 मई तक हर रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन घोषित किया है।लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी सर्विस को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे। इस दौरान मेडिकल, स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं और आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। सूबे में इस समय पंचायती चुनाव चल रहे हैं। लिहाजा नामांकन और वोटिंग के अधिकारियों की आवाजही भी बनी रहेगी। ऐसे हालात में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम जारी रहेगा।

आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

राज्य सरकार का कहना है कि यह पाबंदी शनिवार रात 8 बजे से लागू होगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगी। यानी रविवार को पूरा दिन लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन करीब 35 घंटे का होगा। इन 35 घंटों में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी चीजों पर रोक नहीं रहेगी। हालांकि कोरोना प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार इस 35 घंटे में सैनिटाइजेशन का काम करेगी।शनिवार व रविवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए सभी शादी समारोह में बंद स्थानों पर 50 लोगों और खुले स्थानों पर 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। इस दौरान सभी के लिए मास्‍क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनिटाइजर का उपयोग समेत प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना जरूरी होगा।सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक, राज्‍य परिवहन निगम की बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति रहेगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक से 20 लोगों को शामिल होने की मंजूरी दी गई है।राज्य सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ जुर्माने लगाने का फैसला किया है। पहली बार बिना मास्क के घूमते पाए जाने वालों पर 1,000 रुपये और इसी तरह की दोबारा गलती करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *