Responsive Menu
Add more content here...
April 24, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

साँप के साथ रात भर सोया रहा नवजात…फिर

By Shakti Prakash Shrivastva on February 25, 2023
0 281 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय……यह कहावत एक कड़वी सच्चाई है जो एक बार फिर बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में प्रमाणित हुई है। हुआ ये कि एक नवजात बच्चा रातभर साँपों के साथ सोया रहा। फिर भी सुबह सुरक्षित मिला। इलाके के 20 फीट गहरे अनुपयोगी कुएं में किसी ने एक नवजात शिशु को फेंक दिया था। बगैर पानी वाले इस कुएं में साँपों के साथ दुधमुंहा बच्चा रात भर सोया रहा। शुक्रवार की सुबह उधर से गुजर रही इलाकाई महिला को कुएं से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। झाँक कर देखने पर उसने पाया कि कुएं में एक बच्चा रो रहा है और उसके शरीर पर साँप लिपटे हुए हैं। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल बच्चे को आसफपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर रखा गया है।

क्षेत्र के बसोमी गांव की सोमवती नाम की महिला का गांव से करीब आधा किमी की दूरी पर खेत है। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर काम से गयी थीं। उनके खेत में वर्षों पुराना एक कुआं है। कुंए में पानी न होने की वजह से उसका लंबे अरसे से इस्तेमाल नहीं होता है। कुएं में पसरी गंदगी के बीच साँपों का वो घर बन गया है। गंदगी और साँपों के कारण उसमें सफाई तक के लिए कोई उतरने का साहस नहीं करता है। शुक्रवार की सुबह जब सोमवती उस कुएं के नजदीक से गुजरीं। उन्होंने बच्चे के रोने आवाज सुनी। गौर से देखने पर उसे वहाँ  एक नवजात शिशु पड़ा दिखा। यह देखकर उसने गांव के लोगों को सूचना दी, जिससे कुछ ही देर में तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर एसओ फैजगंज बेहटा सिद्धांत शर्मा भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति को सावधानी के साथ कुएं में उतारा गया। व्यक्ति के मुताबिक कुएं में सांप ने बच्चे का नाल अपने मुंह से पकड़ रखा था। ब्लेड से नाल काटकर सांप को उससे अलग किया गया। बच्चे को बाहर निकालकर आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ईशान खान की मुताबिक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दे दी गई है।

नवजात शिशु के इस तरह कुए में फेंके जाने की इलाके में जबर्दस्त चर्चा हो रही है। ग्रामीण उस माँ को कोस रहे है जिसने ऐसा कृत्य किया है। बच्चे के साँपों के साथ रातभर रहने के बावजूद स्वस्थ और सुरक्षित होने पर ग्रामीण भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। अब इलाकाइयों में बच्चे को गोद लेने की होड मच गयी है। गोद लेने की इच्छा रखने वालों में सोमवती भी है। उसका मानना है कि उसकी दो बिटिया ही है बेटा नहीं है। थाना फैजगंज बेहटा के एसओ सिद्धांत शर्मा की मुताबिक बच्चे को कुएं में किसने फेंका था, इसकी जांच कराई जा रही है, जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *