Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सीजफायर पर संशय !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 14, 2025
0 291 Views

                                                                                शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

8 मई की रात लगभग आठ बजे शुरू हुए पाकिस्तानी सैन्य हमले के लगभग पैंतालिस घंटे तक चले भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद 10 मई की शाम 5 बजे के लिए एक खबर आई कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। मतलब संघर्ष विराम हो गया है। इस खबर के बारे में जानकारी मिली कि दोनों देश के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के बीच वार्ता के बाद यह तय हुआ कि शाम पांच बजे से दोनों देश जमीनी, हवाई और समुद्री सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोक देंगे। कार्रवाइयाँ रोक भी दी गई। लेकिन सीजफायर हुए अभी चार घंटे भी नहीं बीते होंगे कि पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने लगा। पाकिस्तान ने सीजफायर की आड़ में फायर से उकसावे वाली कार्रवाइयाँ शुरू कर दीं। भारतीय सीमा के अंदर पंजाब, गुजरात, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में कई जगह पाकिस्तानी ड्रोन दिखे और बम धमाके हुए। पाकिस्तान की इस हरकत से सीजफायर का न केवल उल्लंघन हुआ है बल्कि उस पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सीजफायर की औपचारिक घोषणा के लिए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सीजफायर के निर्धारित समय के एक घंटे के बाद यानि छः बजे एक प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि दोनों देश के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों देशों द्वारा सैन्य आपरेशन रोक दिये गए हैं। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सीजफायर की जानकारी देते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया था कि ऐसा अमेरिका की वजह से हुआ है। हालांकि भारत ने साफ शब्दों में इसे नकारते हुए कहा कि- ये संघर्ष विराम सिर्फ दो देशों के बीच बातचीत के बाद लिया गया है। जब सीजफायर का पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन किया गया तो रात ग्यारह बजे विदेश सचिव ने फिर से प्रेसब्रीफिंग करते हुए यह जानकारी दी कि पाकिस्तान ने शाम होते-होते संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया है। हालांकि भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया है।

6 मई की रात भारत द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम मे हुए आतंकी हमले जिसमें दो दर्जन से अधिक हुई पर्यटकों की हत्या के प्रतिक्रिया के तौर पर आपरेशन सिंदूर नाम से पाकिस्तान पर आक्रमण किया गया था। इस आपरेशन में पाकिस्तान के पाँच और पाक अधिकृत काश्मीर के कुल चार स्थानों पर मिसाइलें दाग कर आतंकवादियों के पशिक्षण स्थलों को जमींदोज कर दिया गया था। उसके 24 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने भी भारतीय क्षेत्र के कई स्थानों को अपना निशान बनाया। लड़ाकू विमान, द्रोंन और मिसाइलों से भारतीय सैन्य ठिकानों सहित नागरिक इलाकों को भी मटियामेट कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई में पाकिस्तान के रफीकी, मुरिद, चकला, रहीम यार खान, सुक्कुर, चूनियां, पसरुर और सियालकोट में मौजूद सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। बाद के बदली परिस्थितियों में भारतीय सेना और वायुसेना अधिकारियों ने कहा कि भारत संघर्ष विराम का पालन करेगा, लेकिन किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए वो पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान की हर दुस्साहसिक कोशिश को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अब तक भारत ने संयम बरतते हुए अपनी कार्रवाई को जिम्मेदारी से अंजाम दिया है।

ऐसे हालात में आमजनमानस में संशय की स्थिति है। वो समझ नहीं पा रहा है कि आखिर हो क्या रहा है। सीजफायर मतलब युद्ध विराम हुआ है कि नहीं। अगर हुआ है तो फिर पाकिस्तान द्वारा ये सैन्य हमले कैसे और क्यू किए जा रहे है। अब भारत भारत किस स्थिति के इंतजार में है कि वो स्थिति आएगी तो वे पाकिस्तान का मुंह तोड़ जवाब देगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *