Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बंगाल जीतने की बात यूँ ही नहीं की अमित शाह ने

बंगाल जीतने की बात यूँ ही नहीं की अमित शाह ने

By Shakti Prakash Shrivastva on April 9, 2025
0 316 Views

                                                                                     शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

पूरे देश में भगवा सरकार बनाने का सपना पाले भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे पर दक्षिण भारतीय प्रदेशों के अलावा पश्चिम बंगाल एक बड़ा रोड़ा बना हुआ है। एड़ी चोटी लगाने के बाद भी बीजेपी को अभी तक अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है। पिछले चुनाव में मिली शिकस्त के बाद बीजेपी काफी मायूस हो गई थी। लेकिन दिल्ली में सरकार बनाने के बाद पार्टी नए सिरे से एक नए उत्साह से लबरेज है। पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान ससंद में गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल फतह करने संबंधी बयान यूँ ही नहीं आया था। उसके पीछे पार्टी की सोची समझी रणनीति और पार्टी संगठन की जमीनी कार्ययोजना है। इसके तहत पार्टी इस बार जमीनी सियासत को हथियार बना 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। चुनाव में पार्टी द्वारा नियोजित हिन्दू कार्ड वाली रणनीति बंगाल के सियासी इतिहास में एक नई इबारत लिखने जा रही है। पार्टी के इस रणनीति से सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार की रातों की नींद गायब है।

हिन्दू कार्ड वाली अपनी नई रणनीति के तहत बीजेपी ने समूचे पश्चिम बंगाल में सियासी यात्राएं निकाली। रामनवमी के मौके पर निकाली गई इन यात्राओं में जिस तरह हजारों-हजार की संखया में सनातनधर्मियों ने भाग लिया उससे पार्टी का उत्साहित होना लाजिमी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के एजेंडे में अब बंगाल ही है। हर तरह की सियासी जोर-आजमाइश कर पार्टी प्रदेश में काबिज तृणमूल कांग्रेस को अपदस्थ करना चाहती है। इसके लिए बाकायदा हिन्दू सनातनियों को पार्टी एजेंडे की तरफ लाने के लिए सत्तर फीसद हिंदुओं वाली राजनीति करने के लिए पार्टी कटिबद्ध है। अब इनके नेता भी खुलेआम सत्तर फीसद हिन्दू राम की सेना की चर्चा करना शुरू कर दिए हैं। पार्टी को बखूबी इस बात का एहसास है कि यदि पार्टी के प्रति आम मतदाताओं का नजरिया ऐसे ही चुनाव तक रहा तो फिर एनडीए गठबंधन को सरकार बनाने से रोक नहीं सकता है। ऐसे ही समीकरणों से उत्साहित गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के बजट सत्र के दौरान बहस में कहा कि सीना ठोंक कर बताएंगे …दिल्ली जीत लिया अब बंगाल भी जीतेंगे। गृहमंत्री का ऐसा कहना महज इत्तफाक नहीं बल्कि पार्टी हाइकमान की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। अब पार्टी बंगाल में आक्रामक रुख अख्तियार करने जा रही है।

बीजेपी के बंगाल अध्‍यक्ष सुकांता मजूमदार की मुताबिक रामनवमी जैसे त्योहार पर पूरे प्रदेश में भारी पुलिस बल की तैनाती इस बात का सबूत है कि राज्य सरकार हिंदुओं को दबाने की कोशिश कर रही है। मजूमदार ने कहा, 70% से ज्यादा हिंदू आबादी के बावजूद हमें अपने त्योहारों के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता है। यह बंगाल के हर नागरिक को सोचने पर मजबूर करता है। रामनवमी पर बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी ने पूरे प्रदेश में दो हजार से ज्यादा शोभायात्राएं निकालीं। शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि इस बार एक करोड़ से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे। यह हिंदू ध्रुवीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो ममता के लिए चिंता का सबब है। इसकी सफलता से ऐसा लगता है कि बंगाल के हालात अब बीजेपी के लिए माकूल होते जा रहे है। हिन्दू वोटरों का यह हृदय परिवर्तन ऐसे ही चुनाव तक बना रहा तो पार्टी में सरकार बनाने का सपना हर हाल में पूरा हो जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *