Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • मानवीय संवेदना की मिसाल बना नगर निगम, अर्द्ध रात्रि कराया महिला का अंतिम संस्कार

मानवीय संवेदना की मिसाल बना नगर निगम, अर्द्ध रात्रि कराया महिला का अंतिम संस्कार

By Nikhil Pal on May 4, 2021
0 457 Views

गोरखपुर, (शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव) कोरोना संक्रमण के चलते हो रही मौतों के मामले में आए दिन मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें आ रही हैं। कहीं बेटा बाप को तो कही बाप अपने ही बेटे तक को कोरोना के डर से कंधा देने से इंकार कर दे रहा है। लेकिन इनके बीच नगर निगम गोरखपुर द्वारा किया गया एक मानवीय कृत्य ऐसे लोगों को कहीं न कहीं दीया दिखाने जैसा साबित हो रहा है। नगर निगम प्रशासन ने कोरोना से हुई एक महिला की मौत के बाद परिजनों की अनुपलब्धता वश शव का अंतिम संस्कार अर्द्ध रात्रि में ही राजघाट मे संपन्न कराया।नगर निगम प्रशासन को गुरुवार की देर शाम जानकारी मिली कि एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत होने पर एक महिला का शव लावारिस स्थिति में है। उसके अंतिम संस्कार के लिए कोई नही है। यह जानकारी महापौर सीताराम जायसवाल द्वारा जब नगर आयुक्त को दी गयी। इस पर निगम प्रशासन ने शव की स्थिति को देखते हुए आनन फानन में रात्रि में ही अंतिम संस्कार करना तय किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी की टीम हरकत में आई और तुरंत शव को निजी अस्पताल से राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मुक्तिधाम (अंत्येष्टि स्थल) पहुंचाया गया। जहां देर रात् लगभग 2 बजे शव का अंतिम संस्कार नगर निगम कर्मचारी महेश और शाहिद सहानी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

निःशुल्क अंतिम संस्कार करा रहा है निगम – नगर आयुक्त

मानवीय संवेदना वाले ऐसे कृत्य से गौरवान्वित नगर आयुक्त अविनाश सिंह द्वारा अंतिम संस्कार कराने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपये भी प्रोत्साहनार्थ दिया गया।नगर आयुक्त के मुताबिक गुरुवार देर शाम आर्य नगर निवासी एक महिला की कोराना से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी के बाद कोई भी उसके शव के पास नहीं जा रहा था। सूचना पर नगर निगम प्रशासन ने निगम कर्मचारियों द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया।निगम के नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मुताबिक यह हम सब का कर्तव्य है। इसका हम बखूबी निर्वहन करेंगे। इतना ही नहीं राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कोरोना से मौत की स्थिति में नगर निगम प्रशासन निःशुल्क अंतिम संस्कार करा रहा है। नगर निगम का प्रवर्तन बल और कर्मचारी लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी करा रहे हैं। उनके मुताबिक मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए किसी को रुपये न दें। यदि कोई रुपये मांगे तो तत्काल प्रवर्तन बल के जवानों या नगर निगम के अफसरों को सूचना दें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *