Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • ममता बनर्जी के चोटिल होने से आज नहीं जारी होगा तृणमूल का चुनावी घोषणापत्र

ममता बनर्जी के चोटिल होने से आज नहीं जारी होगा तृणमूल का चुनावी घोषणापत्र

By Nikhil Pal on March 11, 2021
0 220 Views

 

कोलकाता-पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र अब आज जारी नहीं होगा। ममता आज ही घोषणापत्र जारी करने वाली थी। लेकिन चोटिल होने के बाद फिलहाल वह बुधवार रात से ही कोलकाता स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। एक्स-रे व एमआरआइ में पता चला है कि उनके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट है। फिलहाल वह 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगी। इसको देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र जारी नहीं करने का फैसला किया है। इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

शुक्रवार को घोषणापत्र जारी करेंगी ममता

पार्टी की ओर से बताया गया कि सब कुछ ठीक रहा तो कल यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास से घोषणापत्र जारी करेंगी। गौरतलब है कि बुधवार को नंदीग्राम सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद ममता वहां कई मंदिरों में गईं थी। इसी दौरान एक मंदिर से बाहर निकलने के बाद वह चोटिल हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें जानबूझकर धक्का दे दिया। ममता ने इसके पीछे साजिश का आरोप लगाया। उनका इशारा भाजपा की ओर था। हालांकि भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों ने इसे नाटक करार दिया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले को लेकर प्रदर्शन किया है। जानकारी हो कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चोटिल हो गईं। ममता ने साजिश के तहत उन पर हमले का आरोप लगाया है।जिसके बाद ममता को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर नंदीग्राम से बुधवार देर शाम ही कोलकाता लाया गया। यहां राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में रात में ही उनका इलाज शुरू किया गया जहां फिलहाल वे भर्ती हैं। उन्हें शरीर में पैर सहित कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *