Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • कबीर गुरुद्वारे में सम्मान : .. तो सच है चंचल सपनों का भी इतिहास अमर हो जाता-डॉ. सुधांशु चतुर्वेदी

कबीर गुरुद्वारे में सम्मान : .. तो सच है चंचल सपनों का भी इतिहास अमर हो जाता-डॉ. सुधांशु चतुर्वेदी

By Shakti Prakash Shrivastva on October 1, 2022
0 576 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, गोरखपुर। … तो सच है चंचल सपनों का भी इतिहास अमर हो जाता जैसी अपनी लंबी कविता के अंतिम चंद पंक्तियों में कवि अपनी साहित्यिक भाव बोध का दर्शन कराता है। ऐसा कवि कोई और नहीं बल्कि आदि कवि संत कबीर के विचारों को अपनी कविताओं में जीने वाला बहुभाषी साहित्यिक कृतिकार डॉ.सुधांशु चतुर्वेदी हैं। जिसे उन्होंने मगहर स्थित दुनिया में संत कबीरदास जी के नाम पर बने इकलौते गुरुद्वारे में शनिवार को गुरुद्वारा कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त कीं। अमृतसर (पंजाब) स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित गुरुद्वारा भगत कबीरजी के गुरु दरबार में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत और मलयालम भाषा के स्थापित साहित्यकार डॉ. सुधांशु चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। इकतालीस वर्षों तक देश के अहिंदी भाषी क्षेत्र केरल में हिन्दी की अलख जगाने वाले डॉ. चतुर्वेदी ने 162 पुस्तकें लिखी है। साहित्यिक क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए विशिष्ट अवदान को देखते हुए ही गुरुद्वारा कमेटी ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। सेवा सम्मान के क्रम में गुरु कीर्तन गायन के बाद गुरुद्वारा की एडमिनिस्ट्रेटर बीबी परमजीत कौर राना द्वारा डॉ. चतुर्वेदी को सम्मान स्वरूप सरोपा भेंट किया गया। साथ ही कृपाण और प्रतीक चिन्ह भी दिया गया। इस दौरान उनका सहयोग गुरमत ट्रस्ट,गोरखपुर के सरदार दलजीत सिंह और पत्रकार शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ही देवरिया की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. सौरभ और अमृतांशु चतुर्वेदी को भी सरोपा भेंट किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत में अतिथियों ने वाहे गुरु के दरबार में गुरुग्रंथ साहब को शीश नवाते हुए खुशहाली की कामना की। दुनियावी समस्याओं के संदर्भ में आज सर्वाधिक प्रासंगिक संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने न केवल कडा प्रसाद ग्रहण किया बल्कि लंगर भी चखा। इस मौके पर पत्रकार संदीप सिंह, सरदार तेजपाल सिंह, सरदार छोटे सिंह, पाना सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *