Responsive Menu
Add more content here...
May 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • RSS ने दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह चुना, भैयाजी जोशी की लेंगे जगह

RSS ने दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह चुना, भैयाजी जोशी की लेंगे जगह

By Nikhil Pal on March 20, 2021
0 496 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने दत्तात्रेय होसबोले को अपना ‘सरकार्यवाह’ चुना। वह वर्तमान सर कार्यवाह भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। होसबोले 2009 से आरएसएस के सह सरकार्यवाह थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) की बैठक में हुआ। इस पद के लिए दत्तात्रेय होसबोले का नाम पहले ही चर्चा में था। होसबोले कर्नाटक के शिमोगा से हैं।

सरकार्यवाह का तीन साल का होता है कार्यकाल

आरएसएस के सरकार्यवाह का कार्यकाल तीन साल का होता है। सर कार्यवाह ही वह व्यक्ति होता है, जो संघ से जुड़े व्यवहारिक और सैद्धांतिक विषयों पर निर्णय लेता है। उसकी अपनी एक टीम होती है, जिसे केंद्रीय कार्यकारिणी कहा जाता है। भैयाजी जोशी पिछले चार बार से इस पद पर चुने जाते रहे हैं। आरएसएस में सबसे महत्वपूर्ण पद सरसंघचालक का होता है। वर्तमान में मोहन भागवत इस पद पर आसीन हैं।प्रत्येक तीन वर्ष पर आरएसएस में चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत जिला स्तर की जाती है। इसके अंतर्गत पहले जिला व महानगर संघचालक का चुनाव होता है। इसके बाद विभाग संघचालक और फिर प्रांत संघचालक का चुनाव होता है। चुनाव के बाद ये निर्वाचित अधिकारी अपनी नई टीम घोषित करते हैं। उसके बाद अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिनिधि सभा की बैठक में सरकार्यवाह का चुनाव किया जाता है। उसी बैठक में क्षेत्र संघचालक का भी चुनाव किया जाता है।प्रतिनिधि सभा की दो दिन चलने वाली बैठक के दूसरे दिन सरकार्यवाह का चुनाव होता है। इससे पहले अंतिम दिन सरकार्यवाह साल भर के कार्य का लेखाजोखा पेश करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *