Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

फिर सुर्खियों में सीमा पार वाली सीमा !

By Shakti Prakash Shrivastva on April 28, 2025
0 218 Views

                                                            शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

बीते वर्षों में अपनी अनूठी आनलाइन प्रेम कहानी और प्रेम विवाह को लेकर सुर्खियों में रही सीमा पार वाली सीमा मतलब पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछली बार सुर्खियों में रहने की वजह आनलाइन गेम के दौरान पनपे प्रेम से अपने चार बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा निवासी प्रेमी सचिन मीणा के पास भारत आने और उससे विवाह रचा उसके बच्चे की माँ बनना था। लेकिन इस बार सुर्खियों में रहने की उसकी वजह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों द्वारा दो दर्जन से अधिक पर्यटकों की हत्या किए जाने के बाद उपजे हालात है। इस घटना के बाद भरत सरकार ने सार्क वीजा छूट के तहत पाकिस्तानियों को मिलने वाली छूट को निरस्त कर दिया है। इसके तहत भारत में आए पाकिस्तानियों को एक सप्ताह के अंदर अपने देश पाकिस्तान चले जाने का निर्देश दिया है। सीमा चूंकि भाग कर भारत आई और प्रेमी सचिन संग शादी कर ली। पिछले ही महीने उसे संतान की प्राप्ति हुई है। अब वो पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है। उसने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई कि उसे भारत में ही रहने की अनुमति दी जाए।

सीमा हैदर की कहानी काफी हद तक किसी रोचक फिल्म की कहानी जैसी है। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा अपने शौहर और चार बच्चों के साथ हंसी-खुशी जीवन जी रही थी। आनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान उसकी आनलाइन नजदीकियाँ ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन से हो गई। सचिन से मिलने वो अपने बच्चों संग नेपाल आ गई। सचिन नेपाल से उसे साथ ले नोयडा आ गया। रोचक कहानी के नाते सीमा कई महीनों तक मीडिया मंचों पर टाप पर थी। अब बदले मौजूदा परिस्थितियों में उसे वापस पाकिस्तान जाने को कहा  जा रहा हैं।

मंगलवार 22 अप्रैल को जब जम्मू-कश्मीर में पहलगाम जिले के बैसरन में वर्दीधारी आतंकवादियों ने दो दर्जन से अधिक सैलानियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी। आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ-पूछकर गोली मारने की वारदात से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश पैदा हो गया है। सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को मिल रही सुविधाएं समाप्त कर दिया है। इसके तहत अब भारत में रह रहे पकिस्तानियों को एक सप्ताह के अंदर देश छोड़ वापस पाकिस्तान जाना होगा। ऐसे में अब सीमा हैदर के वापसी की भी मांग उठने लगी है।

सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाई है।

सीमा हैदर ने एक वीडियो में कहा, ‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं मोदी जी और योगी जी से अपील करती हूं कि मैं अब उनकी शरण में हूं। मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं। मुझे यहीं रहने दीजिए।’ हैदर का दावा है कि सचिन मीना से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की बेटी से भारत की बहू बनी सीमा का क्या होगा। सीमा केंद्र सरकार के आदेशों के अनुपालन में वापस पाकिस्तान जाएगी या फिर देश में ही बनी रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *