Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मिशन यूपी : अखिलेश ने कहा कि फेकू ही नहीं बेचू भी है मोदी सरकार

मिशन यूपी : अखिलेश ने कहा कि फेकू ही नहीं बेचू भी है मोदी सरकार

By Shakti Prakash Shrivastva on February 5, 2022
0 515 Views

अलीगढ़, (संवाददाता)। मोदी सरकार पर तंज़ कसते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार फेकू के साथ बेचू भी है। इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन 400 सीटें जीतेगा। बाकी 3 सीटें विपक्षियों की होगी। मोदी सरकार में एयरपोर्ट और हवाई जहाज तक बिक गए। यह बाते अखिलेश यादव ने शनिवार को वह अनूपशहर-अलीगढ़ रोड क्वार्सी चौराहा स्थित यश रेजीडेंसी में सपा-रालोद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। जिले के सभी सातों सीटों पर सपा-रालोद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज में बैठेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अलबत्ता, डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे गरीब गाड़ी तक नहीं चला पा रहा है। गरीबों के पैसे को भाजपा अमीरों की तिजोरी में भरने का काम कर रही है। अखिलेश की मुताबिक यह चुनाव भविष्य के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग नकली हैं। झांसा देने वाले हैं। जब से सपा और रालोद एक साथ आए हैं, भाजपा का दरवाजा बंद हो गया है। हमारे और सहयोगी दलों ने उनके दरवाजे में कुंडी लगाई है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ वासियों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भाजपाइयों के लिए ऐतिहासिक ताला लगाएंगे। उनके कदम से भाजपा का दरवाजा बंद होगा। इन दरवाजों पर ऐसा ताला लगाना, जिसकी चाबी कहीं न बना पाए। योगी आदित्यनाथ पर तंज़ कसते हुए कहा कि योगी बिजली के कारखाना का नाम नहीं बोल पाते। अखिलेश यादव ने कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली(घरेलू) के एलान से भाजपा घबरा गई है। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। हरदुआगंज में बिजली का कारखाना लगाने का काम सपा सरकार ने किया है। बाबा योगी आदित्यनाथ बिजली के कारखाना का नाम नहीं बोल पाते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अलीगढ़ में कारीगरों के लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट व हार्डवेयर इंस्टीट्यूट बनाएंगे, जिससे कारोबार और कारीगरों का तालमेल हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए विशेष पैकेज भी देंगे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *