Responsive Menu
Add more content here...
August 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना फिर बेकाबू: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, 197 मौतें

देश में कोरोना फिर बेकाबू: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, 197 मौतें

By Nikhil Pal on March 21, 2021
0 496 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना के नए मामले हर दिन पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस साल रविवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 43,846 से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 197 लोगों की जान चली गई।स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 197 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटों में एक्टिव केस भी तेजी से बढ़े हैं।

महाराष्ट्र व दिल्ली में बढ़े मामले

दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ज्यादातर नए मामले इन्हीं आठ राज्यों से हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा शामिल हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन बढ़ गया है।देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1.15 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमे से 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 9 हजार 87 हो गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 59 हजार 755 लोगों की मौत हो चुकी है।देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 20,693 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर 2.66% हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 22,956 लोग ठीक हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *