Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कोरोना आपदा में निगम के साथ खड़े हों जन प्रतिनिधि-सुरेन्द्र जायसवाल

By Nikhil Pal on May 8, 2021
0 354 Views

गोरखपुर(शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव)-  कोरोना काल में नागरिकों के सेहत के लिए दिन रात अलर्ट मोड में काम कर रहे गोरखपुर नगर निगम की वित्तीय सेहत अब खुद ही खराब होने लगी है। नगर निगम प्रशासन द्वारा बैंकों से सहयोग की गुहार पर पूर्व पार्षदों के संगठन ने चिंता जताते हुए अपने तरफ से सहयोग करने की इच्छा जताई है। निगम के पूर्व उपसभापति व पूर्व पार्षद एकता मंच के संरक्षक सुरेन्द्र जायसवाल की मुताबिक मौजूदा हालात में निगम पर चौतरफा बोझ पड़ा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए साथ ही नागरिकों को भी चाहिए कि अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए बकाया गृह कर-जल कर जैसे करों का भुगतान कर निगम को सहयोग करें।

श्री जायसवाल ने कहा कि कि आज के हालात में नगर निगम के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आ गयी है। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गोरखपुर का उद्देश्य पूरा करने को संकल्पित नगर निगम इस महामारी से निपटने में अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के साथ साथ ही अपने व्यय से शवों का अन्तिम संस्कार भी करा रहा है।

श्री जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी नगर निगम के पदेन सदस्य हैं लिहाजा इस आपात काल में उनका भी फर्ज है कि नगर निगम को अपने निधि से वित्तीय मदद कर जनहित के इस कल्याणकारी कार्य मे सहयोग करें ताकि नगर निगम को अन्यत्र से मदद न लेनी पड़े। उन्होंने पूर्व व वर्तमान पार्षदों से भी नगर निगम को सहयोग करने की अपील की।

श्री जायसवाल ने गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी निगम करदाताओं से अपील भी की है कि इस संकट काल मे अपने बकाया गृह कर, जलकर का भुगतान कर निगम को अपना सहयोग दें। श्री जायसवाल ने पुर्दिल्पुर के पार्षद व पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल को इस कार्य के लिए सम्बन्धित लोगों से सम्पर्क करने की ज़िम्मेदारी दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के दौरान जहां इन दिनों नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात एक कर सेवा में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ निगम की आर्थिक सेहत भी कमजोर हो चली है। यही वजह है कि प्रशासन ने कार्य में सहयोग के बाबत क्षेत्र के बैंकों से अपील की है कि वो अपने सीएसआर फंड से निगम को पीपीई किट, ग्लब्स, सैनेटाइजर, मास्क, जूते,लकड़ी आदि का सहयोग करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *