Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • गुरुपूर्णिमा पर बीजेपी : रणनीति के तहत संघ की राह पर पार्टी, नेताओं ने की गुरु पूजा

गुरुपूर्णिमा पर बीजेपी : रणनीति के तहत संघ की राह पर पार्टी, नेताओं ने की गुरु पूजा

By Shakti Prakash Shrivastva on July 24, 2021
0 532 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने चुनावी बाण तरकश से निकालना शुरू कर दिया  है। कोई ब्राह्मण कार्ड, कोई जातीय कार्ड तो कोई गुरु कार्ड जैसे कार्ड आजमा रहा है। गुरु कार्ड का दांव फिलहाल सत्ताधारी बीजेपी ने गुरुपूर्णिमा के मौके पर चला है। माना जा रहा है कि पार्टी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम से प्रभावित हो अपने नए चुनावी मिशन को साधने के लिए ऐसा कार्यक्रम कर रही है। क्योंकि संघ लंबे अरसे से गुरुपूर्णिमा के मौके पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन करती रही है। गुरुपूर्णिमा के मौके पर शनिवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जहां गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने गुरु अवैद्यनाथजी की प्रतिमा की पूजा कर गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के धर्मस्थलों पर पूजन-अर्चन कर साधू-संतों का सम्मान किया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना किया और धर्म गुरुओं की आराधना व सम्मान किया।

राजनीति के जानकारों की मुताबिक सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली बीजेपी का साधु-संतों का सम्मान औऱ गुरुओं का आशीर्वाद लेने संबंधी यह कवायद समाज के एक बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ने की रणनीति का हिस्सा है। इस पहल को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिये पार्टी यह भी संदेश देना चाहती है कि बीजेपी उन्हें महत्व देती है और बड़ों का सम्मान उनकी प्राथमिकता में हैं। जाति की सियासत से आगे निकलने की बीजेपी की इस कोशिश को देखते हुए सभी सियासी दल भी जातियों को साधने में जुट गए हैं। बीएसपी ने तो यूपी में ब्राह्मणों को साधने की शुरुआत भी शुक्रवार को अयोध्या में जय श्रीराम के नारे से कर दी है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी परशुराम की मूर्ति के बहाने ब्राह्मण सम्मान की बात करने लगी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मानना हैं कि सेवा और सम्मान हमारा मूल आधार रहा है। हमारे लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व अंत्योदय बीजेपी के मूल उद्देश्यों में शामिल हैं। श्री सिंह पहले ही बता भी चुके हैं कि गुरु पूर्णिमा के दिन हम समाज व राष्ट्र को दिशा दिखाने वाले गुरु, श्रेष्ठजन सबसे संपर्क कर उनके योगदान के लिए आभार जताएंगे और मंदिर, मठ, पूजा स्थलों व अन्य संस्थानों के प्रमुखों से भी हमारे कार्यकर्ता संपर्क करेंगे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *