नई दिल्ली(एजेंसी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में COVID-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए मानव संसाधन बढ़ाने के मामले की समीक्षा की।पीएम ने ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। उन्होंने COVID-19 महामारी के संबंध में, मानव संसाधन की स्थिति की भी समीक्षा की।साथ ही ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की समीक्षा करने के बाद इसे बढ़ाने के तरीके भी बताए।पीएम मोदी की बैठक के बाद पीएमओ की ओर से इस मीटिंग के बड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई।
आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने पर चर्चा
पीएम मोदी की बैठक के बाद पीएमओ की ओर से इस मीटिंग के बड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई।पीएमओ के मुताबिक, ऑक्सीजन की आपूर्ति और उपलब्धता को बढ़ाने के लिए अभिनव तरीकों की खोज करने की अपनी दिशा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गैसीय ऑक्सीजन के उपयोग की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। पीएमओ के मुताबिक, कई उद्योगों जैसे स्टील प्लांट, पेट्रोकेमिकल इकाइयों के साथ रिफाइनरियों, समृद्ध दहन प्रक्रिया का उपयोग करने वाले उद्योग, बिजली संयंत्र आदि में ऑक्सीजन संयंत्र हैं जो गैसीय ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं जो इस प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है। इस ऑक्सीजन को चिकित्सा उपयोग के लिए टैप किया जा सकता है। पीएमओ के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के बीच चिकित्सा ऑक्सीजन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए मौजूदा नाइट्रोजन संयंत्रों के रूपांतरण की व्यवहार्यता का पता लगाया। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सभी को गहरी चिंता में डाल दिया है। रविवार को 24 घंटे के भीतर 3 लाख से अधिक नए मामले दर्ज दिए गए। इससे पहले शनिवार को 4 लाख से अधिक मामले सामने आए खे। यह अब तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामलों का आंकड़ा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,92,488 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3689 लोगों की मौत हुई है। इससे अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,95,57,457 हो गई, वहीं इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वालों की संख्या 2,15,542 हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या 33,49,644 है।