Responsive Menu
Add more content here...
April 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष बने श्रीश महरोत्रा

यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष बने श्रीश महरोत्रा

By Shakti Prakash Shrivastva on July 5, 2021
0 523 Views

प्रयागराज, (संवाददाता)। बरेली से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रीश कुमार महरोत्रा को काउंसिल का नया अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को हुए चुनाव में इन्होने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी मधुसूदन त्रिपाठी को महज 2 मतों से पराजित कर बाजी मारी। उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह और प्रयागराज के राकेश पाठक के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।

बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और को-चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल चार लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें इमरान माबूद खा और प्रशांत सिंह अटल ने बाद में अपने पर्चे वापस ले लिए। श्रीश कुमार मेहरोत्रा और मधुसूदन त्रिपाठी के बीच सीधे मुकाबला था। चुनाव में श्रीश कुमार को कुल 14 मत मिले जबकि मधुसूदन त्रिपाठी को 12 मत ही प्राप्त हुए। चुनाव में बार काउंसिल के सभी 25 सदस्यों व महाधिवक्ता सहित कुल 26 लोगों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह और प्रयागराज के राकेश पाठक के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। दोनों को 13-13 मत प्राप्त हुए। आपसी सहमति के आधार पर इनका कार्यकाल 6-6 माह के लिए होगा। को-चेयरमैन के लिए अखिलेश कुमार अवस्थी, अंकज मिश्र, जय नारायण पांडे, प्रशांत सिंह अटल और शिव किशोर गौड़ को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 6 जुलाई से 1 वर्ष के लिए होगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *