Responsive Menu
Add more content here...
June 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मोदी-योगी राज में बढ़ा देव दीपावली का आकर्षण !

मोदी-योगी राज में बढ़ा देव दीपावली का आकर्षण !

By Shakti Prakash Shrivastva on November 14, 2024
0 460 Views

                                                                                           शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

यूँ तो काशी यानि बनारस मतलब वाराणसी की देव दीपावली वैसे दिव्य और भव्य होती है। लेकिन जबसे इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नरेंद्र मोदी कर रहे है तबसे उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री इस उत्सव को वास्तविक लोकोत्सव बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि पहले से ही अपनी विशिष्टता की वजह से अलग चर्चा में रहने वाला यह उत्सव देश ही नहीं आज दुनिया भर में लोकप्रिय है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस उत्सव की भव्यता में चार चाँद लग गए हैं। इस बार 15 नवंबर को मनाये जाने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संखया में श्रद्धालु काशी पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं के बढ़ते आकर्षण का प्रमाण है शहर के होटल और नदी में नावों की बुकिंग। आयोजन के चंद रोज पहले ही जहां शहर के नब्बे फीसद होटल बुक हो गए है वहीं नावों का बुकिंग दर भी दस गुना बढ़ गया है। नावों से आयोजन का भव्य नजारा देखने का लुत्फ लेने के लिए श्रद्धालु 10 हजार का बजड़ा 1-1 लाख रुपये से अधिक में बुक कर रहे हैं।

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा मे लाखों-लाख की संख्या में दिए जलाकर देवताओं की यह दिवाली जिसे देव दीपावली कहते है, मनाई जाती है। सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के इस आयोजन को असुरों पर देवताओं के विजय स्वरूप मनाया जाता है। इसे अधर्म पर धर्म और अंधकार पर प्रकाश के विजय के प्रतीक रूप में मानते हैं। इस आयोजन के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन होटलों और नावों की बढ़ते बुकिंग को देखते हुए इस बार खासा सतर्क है। जिलाधिकारी स्वयं आयोजन की तैयारियों की सीधी मानीटरिंग कर रहे हैं। इस बार आयोजन में घाटों पर 17 लाख दीप जलेंगे। इस अद्भुत आयोजन में अपनी प्रत्यक्ष सहभागिता रखने के लिए इस बार लगभग 10 से लाख से अधिक श्रद्धालु पर्यटको के काशी पहुंचने का अनुमान है। होटल में जगह नहीं है सभी होटलों ने नो वेकेंट का बोर्ड लगा दिया है। देव दिवाली का खूबसूरत नजारा बीच गंगा में नाव से और भी अद्भुत नजर आता है। यही वजह है कि देव दिवाली पर नावों की खासी डिमांड होती है। हाल ये है कि देव दिवाली से पहले ही काशी के 90 फीसदी से ज्यादा नाव बुक हो चुके हैं। शेष नावों की बुकिंग के लिए भी लगातार नाविकों से सम्पर्क किया जा रहा है। नावों की मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 20 हजार वाला बजड़ा भी 1 लाख में बुक किया जा रहा है। इसके अलावा छोटे, बड़े और मझले नाव की बुकिंग भी 20 से 70 हजार रुपये में हो रही है। देव दिवाली की शाम जब घाटों पर दीपों की असंख्य माला जलती तो इस अद्भुत छटा को नाव के जरिए बीच गंगा से निहारने की चाहत हर पर्यटक को होती है। यही वजह है कि इस दिन महज 2 से 3 घंटे के लिए नाव की बुकिंग हजारों नहीं बल्कि लाखों में होती है। देश विदेश से पर्यटक इस दिन का पूरे साल इंतजार करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन इस बार सतर्क है। जल पुलिस और एनडीआरएफ़ के जवानों के अलावा नाविकों को भी प्रत्येक श्रद्धालु के लिए अलग लाइफ जैकेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *