Responsive Menu
Add more content here...
April 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कौन रखेगा भला ऐसी नौकरानी!

By Shakti Prakash Shrivastva on October 16, 2024
0 389 Views

                                                                             शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

समय बदलने के साथ-साथ जिस तरह समाज में बदलाव देखने को मिल रहा है उससे न केवल भारतीय संस्कृति प्रभावित हुई है बल्कि मनुष्य का कार्य व्यवहार में भी परिवर्तन आया है। उसी का खामियाजा है जो सुविधा के लिए घरों में रखी जाने वाली नौकरानियाँ अच्छी खासी तनख्वाह लेने के बावजूद ऐसी ऐसी हरकते कर रही है जो नौकर पेशा लोगों से विश्वास का गला घोंटने सरीखा साबित हो रही है। गाजियाबाद में एक घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा अपने मूत्र से आटा गूँथ कर घरवालों के लिए रोटियाँ सेकें जाने का मामला तो फिलहाल इसी बात की तसदीक करती है। ऐसे में कौन भला ऐसी नौकरानी को घर में खाना बनाने के लिए रखना चाहेगा। जो रोटी के लिए पानी से आटा गूथने की बजाय अपने मूत्र से गूथे। यह अलग बात है कि सभी नौकरानियाँ ऐसी नहीं है लेकिन किसी एक के भी ऐसे उदाहरण ने समूचे नौकरानियों को शर्मशार तो किया ही है।

नौकरानी द्वारा ऐसा घिनौना कृत्य करने का मामला गाजियाबाद का है। यहाँ के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने थाना में एक ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने अपने घर खाना बनाने वाली नौकरानी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में उनका कहना है कि उनकी नौकरानी रीना पिछले 8 वर्षों से उनके यहाँ खाना बनाने का काम करती है। अपनी नौकरानी पर ऐसी किसी हरकत होने के शक में जब रसोई घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया तो उसमें नौकरानी की हरकते रिकार्ड हुई तो यह मामला प्रकाश में आया। जिस नौकरानी पर पूरा घर अगाध विश्वास करता था उसकी हरकते जब कैमरे में दिखी तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने फिर इसी आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता की मुताबिक उनके परिवार के सदस्यों को लीवर, त्वचा रोग की समस्या बढ़ रही थी। एक बार सदस्यों को इस बात का शक हुआ कि कही नौकरानी खाने में कुछ सफाई आदि बरतने में गलती तो नहीं कर रही है जिससे इस तरह की दिक्कत हो रही है। इसकी परख करने के लिए रसोईघर में बिना नौकरानी की जानकारी के सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। उस कैमरे की रिकार्डिंग में इस बात की पुष्टि हुई कि वो खाने में ऐसे अपने मूत्र का प्रयोग करती थी। 8 साल से घर के लोगों का पूरा भरोसा जीतने वाली नौकरानी रीना की 14 अक्टूबर को मोबाइल में कैद रिकार्डिंग में जब खुलासा हुआ तो पूरा परिवार सकते में आ गया। रिकार्डिंग में साफ तौर पर दिख रहा है कि नौकरानी रीना एक बर्तन में मूत्र त्याग कर रही है और उसी मूत्र से आटा गूँथ कर रोटियाँ बना रही है। परिवार के लोगों का यह भी आरोप है कि संभव हो सकता है कि रीना की यह हरकत लंबे समय से चल रही हो। फिलहाल नौकरानी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच की मुताबिक पुलिसिया पूछताछ में रीना ने हरकत कबूल कर लिया है। रीना की मुताबिक मालिक छोटी-छोटी बात पर डांटते थे। मेरे हर काम में कमी निकालते थे। मैं इससे खुद को अपमानित महसूस करती थी। इस अपमान का बदला लेने के लिए मैंने खाने में अपना मूत्र मिलना शुरू कर दिया था। पुलिस ने रीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया कार्रवाई जो कुछ भी हो लेकिन रीना के इस कृत्य ने समाज में एक वर्ग विशेष के प्रति जो शक सुबह पैदा कर दिया ही उसकी भरपाई होना मुश्किल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *