Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • संतकबीर नगर : सीएम सिटी के विकास माडल से विकसित होगा, बनेगा सैटेलाइट टाउन

संतकबीर नगर : सीएम सिटी के विकास माडल से विकसित होगा, बनेगा सैटेलाइट टाउन

By Shakti Prakash Shrivastva on October 6, 2022
0 665 Views

https://spotifyanchor-web.app.link/e/sA08k8fXVtb

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज,गोरखपुर। सीएम सिटी गोरखपुर के पश्चिमी हिस्से से लगे जिले संतकबीर नगर का विकास भी अब काफी हद तक सीएम सिटी की तर्ज पर ही होगा। क्योंकि सीएम सिटी में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के प्रमुख रहे प्रेमरंजन सिंह इन दिनों जिले के जिलाधिकारी हैं। बतौर प्राधिकरण प्रमुख उन्होंने गोरखपुर में जो विकास परक योजनाएं व व्यवस्थाएं दीं उसे नगरवासी सहित मुख्यमंत्री तक ने सराहा था। ऐसे में श्री सिंह ने जिले की कमान संभालते ही अपने अंदाज में विकास की रूपरेखाएं बनानी शुरू कर दीं। इसके लिए उन्होंने दुनिया में अपनी विशिष्ट विचारों की वजह से स्थापित संत कबीरदास, विशालकाय प्राकृतिक झील बखिरा और स्थानीय उद्योग को आधार बनाया। जिले को पीपुल ओरिएंट मास्टर प्लान के जरिए जहां सेटेलाइट टाउन बनाने की कवायद शुरू हो गई है वहीं औद्योगिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने का खाका भी तैयार किया जा रहा है।

1997 में अस्तित्व में आने से पहले तक यह जिला बस्ती जिला का हिस्सा हुआ करता था। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर स्थित इस जिले की मुख्य पहचान संत कबीरदास की निर्वाणस्थली, बखिरा झील और यहाँ का आद्योगिक क्षेत्र हैं। लेकिन स्थापना के बाद से इसके विकास की रफ्तार ठहरी-ठहरी सी रही। बदलते दौर में यहां का विकास ठहर सा गया है। अभी तक यहाँ मास्टर प्लान तक नहीं बन पाया है। जिला मुख्यालय भी अनियोजित तरीके से बसा हुआ है। इसकी वजह से यहाँ निवेशक नही आ सके। जिलाधिकारी श्री सिंह के आने के बाद से स्थितियाँ बदली हैं। इनकी पहल पर ही प्रदेश सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के टाउन प्लैनर एच कुमार को जिले से सम्बद्ध किया गया है। दो बार उनका जिले का दौरा भी हो चुका है।  गोरखपुर को पूर्वाञ्चल एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाला गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे भी सिकरीगंज से होता हुआ जिले की धनघटा तहसील से गुजरेगा। बांसी-नंदौर से खलीलाबाद होते हुए धनघटा से अंबेडकरनगर होकर लिंक एक्सप्रेस वे में सड़क मिलेगी। इससे रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता भी साफ होगा। गोरखपुर के भीटी रावत और कसरवल तक गोरखपुर विकास प्राधिकरण का विस्तार हो ही चुका है। जिले के प्राकृतिक झील बखिरा को भी गोरखपुर के रामगढ़ ताल की तर्ज पर विकसित करने की योजना हैं।

डीएम श्री सिंह की योजना है कि कबीर स्थली और बखिरा की ब्रांडिंग कर यहां पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। पर्यटकों के लिए होटल, रेस्टोरेंट आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाए और लाइटिंग सिस्टम को और मजबूत किया जाए। आमी नदी में लोगों को लुत्फ उठाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी भी चल रही है। सहजनवां से बखिरा झील तक जाने के लिए सड़क भी बनाई जाएगी। झील के चारों तरफ पाथवे बनाए जाएंगे। बीच-बीच में दर्शक दीर्घा, नेचर टेल, मैग्रोव प्लाटेशन लगाने की योजना है। बोटिंग की सुविधा के साथ फोटोग्राफी के लिए लोकेशन चिह्नित किए जाएंगे। इलाकाइयों का मानना है कि ऐसा करने से जिले का न केवल विकास होगा बल्कि इलाकाई बेरोजगारों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन भी होगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *