Responsive Menu
Add more content here...
April 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान – जे.पी. सिंह, डीएम-देवरिया

प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान – जे.पी. सिंह, डीएम-देवरिया

By Shakti Prakash Shrivastva on August 31, 2022
0 433 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, देवरिया। क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। आवेदन आफ़लाइन या आनलाइन किसी भी माध्यम से किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय द्वारा उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य), ललित कलायें, नाट्य विधायें, फिल्म और मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण और दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन सहित अन्य क्षेत्रों ( शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले व्यक्ति) में विशिष्ट योगदान देने वाले मनीषियों को दिया जाना है। इसके लिए बकायदा एक स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से सुपात्र का चयन किया जाएगा। विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। विभिन्न विधाओं व कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त व्यक्ति जिन्होंने अपनी प्रतिभा और दीर्घ साधना केआधार पर क्षेत्र विशेष में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने के साथ-साथ देश-विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है वो इस सम्मान के आवेदक हो सकते हैं। इसकेअलावा ऐसे व्यक्ति जिन्हे राज्य अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसीअन्य राष्ट्रीय, राज्य पुरस्कार या सम्मान प्राप्त हो चुका है सामान्यतया इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। इस सम्मान के लिए संस्तुतिकर्ता द्वारा नामांकित व्यक्ति, कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप पर स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश को भेजा जायेगा। संस्कृति निदेशालय द्वारा परीक्षण के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा। इस सम्मान के तहत चयनित व्यक्ति को 11 लाख रूपए की नगद धनराशि, अंगवस्त्र, ताम्रपत्र और मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस यानि 24 जनवरी के अवसर पर किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *