Responsive Menu
Add more content here...
April 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अयोध्या में राम मंदिर निर्माण : नींव का काम पूरा, दिसंबर 2023 में होंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण : नींव का काम पूरा, दिसंबर 2023 में होंगे रामलला के दर्शन

By Shakti Prakash Shrivastva on August 29, 2021
0 474 Views

अयोध्या, (संवाददाता)। सैकड़ों वर्षों की जद्दोजहद और कई वर्षों की मुक़दमेबाज़ी के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर शुरू हुए मंदिर निर्माण की गति काफी तेज है। नींव का काम लगभग पूरा हो चुका है। पत्थर, परकोटा और रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य एक साथ शुरू हो रहा है। राम मंदिर निर्माण समिति के मुताबिक दिसंबर 2023 तक भक्तों को गर्भगृह में रामलला के दर्शन होने लगेंगे। व्यवस्था इतनी भव्य की जा रही है कि यदि 5 लाख श्रद्धालु एक साथ भी दर्शन के लिए पहुँच जाएँ तो दर्शन करने में किसी प्रकार कि कोई असुविधा नही होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय की मुताबिक जिस तरह निर्माण की गति है उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में रामलला के दर्शन शुरू हो जाएंगे। मंदिर के लिए 44 लेयर में बनने वाली नींव का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके लिए 15 सितंबर डेडलाइन रखी गई थी। अब रामचबूतरा को ऊंचा करने का काम अक्टूबर के अंत तक शुरू हो जाएगा। रामचबूतरा में 4 लाख घनफुट पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा जिसे मिर्जापुर से मंगाया जा रहा है। निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में अयोध्या पहुंचे चंपत राय ने कहा कि बैठक में इस बाबत चर्चा हुई कि यदि सामान्य परिस्थितियों में एक लाख दर्शनार्थी अयोध्या आ जाये तो उन्हें बिना असुविधा के रामलला के दर्शन कैसे होंगे। इस गणित पर भी चर्चा की गयी कि एक लाख में हर एक व्यक्ति कितनी देर दर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में लगने वाले पत्थर, परकोटा, रिटेनिंग वाल पर एक साथ कार्य होगा। पर्यावरण के राष्ट्रीय मानकों पर भी विचार हुआ है और रामजन्मभूमि परिसर इको फ्रेंडली होगा। यदि एक बार में 5 लाख लोग साथ आएं तो उनको कोई दिक्कत नहीं हो, इस पर भी चर्चा हुई है। चंपत राय ने कहा कि रामजन्मभूमि में क्रासिंग 3 से राम मंदिर निर्माण सामग्री जाती है। जिसको कल्याण सिंह सरकार ने बनवाया था। उस मार्ग का भी नाम कल्याण सिंह मार्ग है। योगी सरकार दर्शन मार्ग का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखती है तो यह प्रशंसनीय है। अयोध्या सर्किट हाउस में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी जी महाराज, ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र और अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र व आर्किटेक्ट आशीष ओमपुरा मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *