Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार सीएम का कड़ा रुख : संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें

बिहार सीएम का कड़ा रुख : संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें

By Shakti Prakash Shrivastva on July 1, 2021
0 616 Views

पटना, (संवाददाता)प्रदेश में सरकारी आदेशों की अवहेलना अब अधिकारियों-कर्मचारियों को महंगा पड़ेगा। सीएम नीतीश कुमार ने जल्द से जल्द अपनी संपत्तियों का ब्योरा न उपलब्ध कराने वालों पर सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे लोग कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बिहार सरकार ऐसे लोगों की सूची भी बना रही है जिन्होंने अब तक सरकार को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।

प्रदेश में सरकारी सेवारत अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सरकार का आदेश है कि उन्हे हर साल अपनी संपत्ति का ब्योरा दिसंबर माह में देना होगा। ऐसा न करने वाले सरकारी सेवकों पर न केवल अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक केस भी दर्ज किया जाएगा। मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने इस बाबत सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और डीजीपी को पत्र भी लिखा है। पत्र में  सरकारी कर्मचारियों द्वारा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा और खरीद-बिक्री की जानकारी दिए जाने का स्पष्ट उल्लेख है। पत्र में इस बात की भी चर्चा है कि 25 मार्च 2021 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मार्गदर्शन भी जारी किया गया है। इसके बाद भी कई ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने अब तक सरकार को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। विरासत में मिली संपत्ति की भी जानकारी देनी होगी। यही नहीं यदि कोई कर्मचारी दो महीने के वेतन से अधिक की राशि खर्च करता है तो भी इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *