Responsive Menu
Add more content here...
April 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • कोरोना की तीसरी लहर से बिहार में तबाही तय : महज 12.27% को ही लग सका वैक्सीन

कोरोना की तीसरी लहर से बिहार में तबाही तय : महज 12.27% को ही लग सका वैक्सीन

By Shakti Prakash Shrivastva on June 29, 2021
0 725 Views

पटना, (संवाददाता)कोरोना वायरस की जंग में अभी तक यह स्पष्ट हो चुका है कि इससे सुरक्षा के लिए वैक्सीन के अलावा और कोई चारा नहीं है। यही वजह है केंद्र से लगायत सभी राज्य जल्द से जल्द अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने का प्रयास कर रहे है। लेकिन बिहार अपनी इस तैयारी में काफी पिछड़ा हुआ लगता है। वजह अभी तक प्रदेश में मात्र 12.27% ही वैक्सीन लगाए जा सके हैं। जबकि विशेषज्ञों की माने तो इस रफ्तार से कोरोना की तीसरी लहर की संभावित समय तक बीस प्रतिशत लोगों तक को भी वैक्सीन नहीं मिल सकेगी।

प्रदेश की इसी तैयारी को देख कर लगता है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर ने बिहार को प्रभावित किया तो फिर तबाही मचना तय है। अब तक महज 12.27% लोगों को कोरोना का टीका लगा है जबकि 87.73% आबादी अभी भी खतरे की जद में है।  नितीश कुमार सरकार ने दावा देश में एक दिन में सबसे अधिक वैक्सीनेशन का भी किया लेकिन वो सच साबित नहीं हो सका। बिहार में 28 जून तक 1,57,71,555 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली है। इसमें पुरुषों की संख्या 86,77,701 और महिलाओं की संख्या 70,90,998 है। बिहार की अनुमानित आबादी 12,85,00,364 है। ऐसे में बिहार की मात्र 12.27% आबादी ही कोरोना से लड़ाई के लिए तैयार है। राज्य में पुरुषों की अनुमानित आबादी 6,69,97,061 और महिलाओं की 6,15,03,302 है। ऐसे में 12.95% पुरुष और महिलाएं 11.53% वैक्सीनेटेड हैं। जितने वैक्सीनेटेड हुए हैं, उससे कहीं बड़ी आबादी अभी खतरे की जद में है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *