Responsive Menu
Add more content here...
June 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भण्डारी बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस, 26 जून को संभालेंगे कार्यभार

न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भण्डारी बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस, 26 जून को संभालेंगे कार्यभार

By Shakti Prakash Shrivastva on June 22, 2021
0 603 Views

नयी दिल्ली, (एजेंसी)।  न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का अगला कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। कानून और न्याय मंत्रालय ने इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दिया है। न्यायमूर्ति मुनीश्वर 26 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे।

मौजूदा चीफ जस्टिस संजय यादव 25 जून 2021 को रिटायर हो रहे हैं। 13 जून को ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हे राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। वह 13 दिन चीफ जस्टिस रहे। यह इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का सबसे छोटा कार्यकाल है। न्यायमूर्ति गोविंद माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश के रूप में संजय यादव को नियुक्त किया गया था। पहले वे यहीं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे थे। न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को 5 जुलाई, 2007 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 2019 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने 15 मार्च, 2019 को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति भंडारी 12 सितंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *