Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

पिछले 24 घंटे में 2402 कोरोना पॉजिटिव केस मिले यूपी में, टेस्ट हुए 3.58 लाख

By Shakti Prakash Shrivastva on May 28, 2021
0 560 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काफी कमजोर हो चुकी है। कोरोना के नए आने वाले केसों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। जबकि कोरोना के टेस्ट लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की सख्त मॉनिटरिंग, जमीनी दौरे और 3टी फार्मूले के कारण ऐसा संभव हो पाया है।

प्रदेश में कुल एक्टिव केस 52244

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे का रिकर्ड देखें तो 3.58 लाख टेस्ट हुए, जिसमें से 1.48 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हुए। अब तक उत्तर प्रदेश में 4.84 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 2402 नए पॉजिटिव केस आए हैं। मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में कुल एक्टिव केस 52244 हैं। नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के दो जिलों में कोई केस नहीं हैं। 16 जिलों में सिंगल डिजिट में केस हैं और 53 जिलों में डबल डिजिट में केस हैं। सिर्फ चार जिलों में सैकड़ा में केस हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 17355300 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से युवाओं की संख्या 16.69 लाख है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *