Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • देश में तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना के मरीज, एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से भारत का दुनिया में दूसरा स्थान
May 27, 2021

देश में तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना के मरीज, एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से भारत का दुनिया में दूसरा स्थान

नयी दिल्ली,(एजेंसी)। देश में अभी भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर ने देश में ख़ासी तबाही मचाई है। हालांकि अब संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के मामले 2 करोड़ 69 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,11,298 नए मामले आए हैं। इस दौरान 2,83,135 मरीज ठीक हो गए है जबकि 3,847 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरनेवालों की संख्या 3,15,235 है।

मृत्यु दर में कमी आई

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (IMRC) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक देशभर में कोरोना के लिए 25 मई तक  33,69,69,353 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 21,57,857 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,73,69,093 हो गए हैं जिनमें  24,19,907 लोगों का उपचार चल रहा है। 2,46,33,951 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक  19,85,38,999 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर  85.60 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है  और यह 1.09  फीसदी है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 11.53 है। कोरोना के एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल कोरोना मामलों की संख्या में भी भारत का दूसरा स्थान है। देश के सभी राज्यों में फिर से कोरोना के मामलों बढ़ने लगे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *