Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में कोरोना : मरीजों के आंकड़े तो नियंत्रण में, मौतों के आंकड़ों ने बढाई चिंता

बिहार में कोरोना : मरीजों के आंकड़े तो नियंत्रण में, मौतों के आंकड़ों ने बढाई चिंता

By Shakti Prakash Shrivastva on May 25, 2021
0 610 Views

पटना,(ब्यूरो)। प्रदेश में कोरोना मरीजों की कम होती संख्या जहां उत्साहित करने वाली है वहीं उसकी तुलना में हो रही मौतों के आंकड़ें चिंता बढ़ाने वाले हैं। सोमवार को सूबे में कोरोना के 2,844 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 5,500 मरीज ठीक भी हुए। वहीं अगर एक महीने पहले यानी     24 अप्रैल का आंकड़ा देखें तो उस दिन 12,359 नए मामले दर्ज किए गए थे। पॉजिटिविटी रेट भी एक महीने पहले 12 फीसदी पर थी, जो अब 2.2 फीसदी हो गई है। हालांकि मरीजों की मौत के आंकड़े जरूर परेशान कर रहे हैं।
एक दिन में 93 मरीजों की मौत

सरकार को इस बात की चिंता है कि मौतों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 93 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। अगर एक महीने पहले यानी 23 अप्रैल की स्थिति पर नजर डालें तो उस दिन 77 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह से महामारी से मौत के आंकड़े कम की बजाय अधिक हो रहे हैं।
चौंकाने वाले आंकड़े रोहतास के
सबसे ज्यादा मौतें रोहतास में हुईं। यहाँ 11 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसके बाद पटना (10), पश्चिम चंपारण (7), बक्सर (6), बांका (5), भोजपुर (5) और कैमूर (5) हैं। एम्स-पटना ने पांच मौतों की जानकारी मिली।

सुधर रहा है रिकवरी रेट
प्रदेश में सोमवार को कुल 1,28,033 नमूनों की जांच की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5,500 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो कर अपने घर लौट गए हैं। फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 93.85 फीसदी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *