Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कोरोना से जुड़वां इंजीनियर भाइयों की मेरठ में मौत,दुनिया में साथ आए और साथ ही गए

By Nikhil Pal on May 18, 2021
0 590 Views

लखनऊ-देश में कोरोना से लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और कोरोना से होनेवाली मौतों का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना महामारी से संबंधित एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेरठ में दो जुड़वा भाईयों की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है। मृत भाईयों के नाम जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी है।पेशे से इंजीनियर 24 वर्षीय भाइयों की मौत के बीच फर्क कुछ घंटों का ही रहा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बता दें कि हाल ही में दोनों ने अपना जन्मदिन मनाया था।दोनों भाइयों ने एक साथ कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और हैदराबाद की एक कंपनी में नौकरी करने लगे।घरवालों के मुताबिक 24 अप्रैल के दिन दोनों को तेज बुखार आया था। दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिस कारण दोनों की 13 और 14 मई के दिन मौत हो गई।दोनों भाइयों के पिता ग्रेगोरी रेमंड राफेल बताते हैं कि उन्हें यह लगभग पता था कि अगर उनके बेटे वापस आएंगे, तो दोनों साथ आएंगे, नहीं तो कोई नहीं आएगा।वे कहते हैं, ‘जो भी एक को होता था, वो दूसरे को होता था।’ उन्होंने कहा, ‘उनके जन्म से ही ऐसा चल रहा था। जोफ्रेड की मौत की खबर मिलने के बाद मैंने अपनी पत्नी को बताया कि रालफ्रेड भी घर अकेला नहीं लौटेगा। वे 13 और 14 मई को कुछ घंटों के अंतराल से चले गए।’ राफेल के तीन बेटे थे। सबसे छोटे बेटे का नाम नेलफ्रेड है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *