Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी के निजी अस्पतालों पर CM योगी की सख्ती, ऑक्सीजन के उपयोग का ऑडिट करने का आदेश

By Nikhil Pal on April 25, 2021
0 465 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर के बीच प्रदेश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की समस्या पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। मेडिकल ऑक्सीजन की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री ने अब ऑक्सीजन के उपयोग का ऑडिट कराने का फैसला लिया है। इसकी कमान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को सौंपी गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच में भी डटे रहने के कारण उत्तर प्रदेश में जरूरी संसाधन मिल रहे हैं। इसके बाद भी जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण जरूरतमंदों पर मेडिकल ऑक्सीजन तथा जरूरी दवा पहुंच नहीं पा रही है।

जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई-सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के बड़े निजी अस्पतालों में पर्याप्त आपूर्ति के बाद भी मेडिकल ऑक्सीजन की कमी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं। उन्होंने अब आइआइटी कानपुर, आइआइएम लखनऊ तथा आइआइटी बीएचयू से बड़े निजी अस्पतालों का ऑडिट कराने का फैसला किया है। इन सभी बड़े निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का ऑडिट होगा। इन सभी अस्पतालों मे मेडिकल ऑक्सीजन के ऑडिट की मॉनिटरिंग अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी करेंगे। प्रदेश सरकार अब कालाबाजारी व जमाखोरी को बेहद सख्त हो गई है। उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की समस्या से निपटने के लिए विशेष कंट्रोल रूम वजूद में आ गया है। गृह विभाग में बने कंट्रोल रूम के जरिए पूरे प्रदेश की ऑक्सीजन सपलई की नब्ज पर नजर रखी जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन सप्लाई के बेहतर प्रबंधन के लिए शुक्रवार को ही डिजिटल प्लेटफार्म ‘ऑक्सीजन मानिटरिंग सिस्टम फार यूपी’ का शुभारंभ किया था। यह व्यवस्था लागू करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को कोविड से बचाव के संबंध में भारत सरकार के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश में शुरू की गई आनलाइन ऑक्सीजन मानीटरिंग व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।गृह विभाग में ऑक्सीजन की मानिटरिंग के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *