Responsive Menu
Add more content here...
May 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

डीएपी के रेट बढऩे पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, बोले- किसानों पर महंगाई की मार

By Nikhil Pal on March 25, 2021
0 567 Views

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों किसानों के प्रदर्शन का जोरदार समर्थन कर रहे हैं। डीएपी के रेट बढऩे से अखिलेश यादव के विरोध को ऑक्सीजन मिली है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डीएपी की कीमत बढऩे से काफी भड़के हैं। इसको लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, किसानों पर महंगाई की मार, शर्म करे भाजपा सरकार।

अखिलेश का भाजपा सरकार पर तंज

अखिलेश यादव ने डीएपी के दाम बढ़ाने को लेकर केंद्र के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह किसानों पर दोहरी मार है। पहले तीन कृषि कानून लागू किया गया, अब डीएपी के दाम को बढ़ाया गया है। किसान पहले से ही फसल का उचित दाम न मिलने के कारण परेशान हैं, लेकिन अब उनकी परेशानी और बढ़ चुकी है। भाजपा सरकार ने डीएपी के दाम में 300 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों पर लगातार हो रहे अत्याचार बंद कर, सभी बढ़े हुए दामों को वापस ले।निजी कंपनियों ने 50 किग्रा के बैग की कीमत 300 रुपये बढ़ा दी है। अभी तक उत्तर प्रदेश में डीएपी के 50 किग्रा के एक बैग की कीमत 1200 रुपये थे, लेकिन निजी क्षेत्र पीपीएल व जीएसएफसी ने इसका प्रिंट रेट 1500 रुपये कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *